विज्ञापन

उम्र छोटी, अंदाज वसीम अकरम जैसा! रफ्तार ऐसी कि उड़ी गिल्ली, सोशल मीडिया पर छा गया नन्हा तेज गेंदबाज

सोशल मीडिया पर एक युवा तेज गेंदबाज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बाएं हाथ के इस गेंदबाज की रन-अप, एक्शन और गेंदबाजी शैली ने लोगों को वसीम अकरम की याद दिला दी.

उम्र छोटी, अंदाज वसीम अकरम जैसा! रफ्तार ऐसी कि उड़ी गिल्ली, सोशल मीडिया पर छा गया नन्हा तेज गेंदबाज
सोशल मीडिया पर एक युवा तेज गेंदबाज का वीडियो वायरल

क्रिकेट में अक्सर कहा जाता है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस बात को एक बार फिर सही साबित कर दिया है. बाएं हाथ के एक नन्हा युवा तेज गेंदबाज का वीडियो इन दिनों क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

वीडियो में यह नन्हा गेंदबाज लंबे रन-अप के साथ गेंदबाजी करता नजर आता है. उसकी गेंदबाजी अंदाज और गेंद को हाथ से आखिरी के पलों में गेंद को रीलीज करने का अंदाज देखकर कई लोगों को पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम की याद आ जाएगी. खास बात यह है कि गेंद में सिर्फ रफ्तार ही नहीं, बल्कि सटीकता भी दिखाई दे रही है.

वायरल वीडियो में युवा गेंदबाज की एक तेज रफ्तार गेंद सीधे बल्लेबाज की गिल्लियां बिखेर देती है. बल्लेबाज के पास किसी हलचल का भी ज्यादा मौका नहीं दिखता और गेंद स्टंप्स पर जा लगती है. यही तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.

वीडियो सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस उसकी तुलना वसीम अकरम की गेंदबाजी वाले एक्शन से कर रहे हैं. कई यूजर्स ने उसकी रन-अप, गेंद छोड़ने की तकनीक और स्विंग कराने की कोशिश की भी तारीफ की है. हालांकि यह खिलाड़ी कौन है और किस स्तर पर क्रिकेट खेलता है, इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

क्रिकेट जगत में अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन इस युवा गेंदबाज की गेंदबाजी ने लोगों का ध्यान खास तौर पर अपनी ओर खींचा है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Wasim Akram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com