भारत में इन दिनों रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज खेली ला रही है जिसमें सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से लेकर जॉटी रोड्स (Jonty Rhodes) जैसे खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. फैंस में अपने फेवरेट क्रिकेट स्टार्स को एक बार फिर मैदान पर देखने की खुशी साफ दिखाई दे रही है. इसी बीच शनिवार को खेले गए टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले में इंडिया लीजेंडस का सामना साउथ अफ्रीका लीजेंडस (India Legends vs South Africa Legends) के साथ हुआ और इस मुकाबले में भारत की तरफ से खेलते हुए पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) की स्विंग बॉलिंग ने एक बार फिर पुराने दिनों की याद दिला दी. एक फैन ने तो इसी बीच इरफान पठान से फिर से टीम इंडिया में आने की गुज़रिश कर डाली. फैन का रिप्लाई भी सोने की तरह शुद्ध नज़र आ रहा था.
कानपुर के ग्रीन पार्क में खेले गए इस मुकाबले में द.अफ्रीका के इडी ली को इरफान पठान ने 18 वें ओहर में शानदार स्विंग गेंदबाज़ी करते हुए बोल्ड कर दिया. भारत ने इस मैच में साउथ अफ्रीका को 61 रन से हराया.
पठान की स्विंग गेंदबाज़ी को देखकर एक फैन ने कहा कि “ क्या स्विंग है..आप फिर से इंडियन टीम में आ जाओ” वहीं एक ओर फैन ने लिखा कि ये आपका प्यार है.
Kya swing hai..!!
— Ved Prakash bhatt (@ImVedBhatt) September 10, 2022
aap fir se indian team me aa jao "India Legends" @IrfanPathan ❤️ #IndiaLegends pic.twitter.com/Df2k7Bmk48
India Women vs England Women: महिला विकेटकीपर ने दिखाई धोनी जैसी फुर्ती, Video हो रहा वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं