विज्ञापन

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल के साथ यह मिस्ट्री-गर्ल कौन? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Yashasvi Jaiswal With Rumored Girlfriend Maddy Hamilton: यशस्वी जायसवाल IPL 2026 में शानदार लय में दिख रहे हैं, इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है.

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल के साथ यह मिस्ट्री-गर्ल कौन? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
Yashasvi Jaiswal With Rumored Girlfriend

Yashasvi Jaiswal With Rumored Girlfriend Maddy Hamilton: आईपीएल 2026 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले यशस्वी जायसवाल इन दिनों एक खास वजह से चर्चा में हैं. राजस्थान रॉयल्स का यह स्टार ओपनर इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यशस्वी एक 'मिस्ट्री गर्ल' के साथ नजर आ रहे हैं.

एयरपोर्ट पर साथ दिखे यशस्वी और मैडी!

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यशस्वी जायसवाल एयरपोर्ट पर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड मैडी हैमिल्टन (Maddie Hamilton) के साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जायसवाल काफी रिलैक्स मूड में हैं और वहां मौजूद एक फैन के अनुरोध पर रुककर उसकी टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ भी दे रहे हैं. इसी दौरान मैडी उनके साथ खड़ी नजर आती हैं.                        

कौन हैं मैडी हैमिल्टन?

मैडी हैमिल्टन एक ब्रिटिश नागरिक हैं और लंबे समय से यशस्वी के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है. इससे पहले भी उन्हें भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान और कई अन्य मौकों पर यशस्वी को चीयर करते हुए देखा गया है. हालांकि, यशस्वी ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन फैंस के बीच इस 'जोड़ी' को लेकर चर्चाएं तेज हैं.

मैदान पर भी जारी है यशस्वी का जलवा

मैदान के बाहर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा बटोर रहे यशस्वी जायसवाल का बल्ला मैदान पर भी जमकर बोल रहा है. वह इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक बने हुए हैं. फैंस अब इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ इसे यशस्वी की नई पारी की शुरुआत बता रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com