विज्ञापन

रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ती रणवीर सिंह की धुरंधर 2, 3000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली फ्रेंचाइजी

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. रिलीज के एक महीने पूरे होने से पहले ही फिल्म ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ती रणवीर सिंह की धुरंधर 2, 3000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली फ्रेंचाइजी
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने बनाया नया रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. रिलीज के एक महीने पूरे होने से पहले ही फिल्म ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. यह भारतीय सिनेमा की पहली ऐसी फ्रेंचाइजी बन गई है जिसने दुनियाभर में 3000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने बाहुबली और पुष्पा जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी को भी पीछे छोड़ दिया है. घरेलू और ओवरसीज कलेक्शन मिलाकर फिल्म का ग्राफ लगातार मजबूत बना हुआ है.

बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़

फिल्म ने 26 दिनों में भारत में 1311.68 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जबकि नेट कलेक्शन 1095.67 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत रहा है, जहां 27वें दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई के साथ कुल कलेक्शन 416.25 करोड़ रुपये हो गया. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1727.93 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. पहले हफ्ते में फिल्म ने 674.17 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते में आंकड़े गिरकर 263.65 करोड़ रुपये रह गए. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 110.60 करोड़ रुपये कमाए, जबकि चौथे हफ्ते में भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी है.

फ्रेंचाइजी ने बनाया नया इतिहास

अगर पूरी फ्रेंचाइज़ की बात करें तो ‘धुरंधर' और ‘धुरंधर 2' का कुल कलेक्शन 3019.35 करोड़ रुपये हो चुका है, जो इसे भारतीय सिनेमा की पहली 3000 करोड़ क्लब में शामिल फ्रेंचाइजी बनाता है. इसके मुकाबले एसएस राजामौली की ‘बाहुबली' फ्रेंचाइजी का कुल कलेक्शन 2438 करोड़ रुपये और अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा' फ्रेंचाइजी 2092.20 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाई है. खास बात यह है कि ‘धुरंधर 2' ने बिना गल्फ देशों और चीन के कलेक्शन के ही यह मुकाम हासिल किया है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त ने अपनी भूमिकाएं दोहराई हैं.

यह भी पढ़ें: 'बैंक बैलेंस अब खत्म होने वाला है', 32 फिल्म 30 शो के बाद भी फ्लॉप रहा दिलीप कुमार का भतीजा, बयां किया था दर्द
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh, Dhurandhar The Revenge, Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 Box Office, Dhurandhar 2 Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com