विज्ञापन

Dacoit Box Office Collection Day 5: पांच दिन पहले आई डकैत का धुरंधर 2 ने बिगाड़ा खेल, जानें कितनी हुई कमाई

अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की डकैत ने सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ठीक-ठाक शुरुआत की, लेकिन फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. कितना रहा फिल्म के पांचवें दिन का कलेक्शन आइए जानते हैं.

Dacoit Box Office Collection Day 5: पांच दिन पहले आई डकैत का धुरंधर 2 ने बिगाड़ा खेल, जानें कितनी हुई कमाई
Dacoit Box Office Collection Day 5: अदिवि शेष की फिल्म की रफ्तार पड़ी धीमी

Dacoit Box Office Collection Day 5: अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की डकैत ने सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ठीक-ठाक शुरुआत की, लेकिन फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. ओपनिंग के बाद इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव साफ देखने को मिला, जिससे यह साफ है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. हालांकि, गिरावट के बावजूद फिल्म पूरी तरह थमी नहीं है और धीरे-धीरे अपनी स्थिति संभालने की कोशिश कर रही है. खास बात यह है कि यह फिल्म अब HIT: The Second Case के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करने के करीब पहुंच गई है.

5वें दिन कलेक्शन में आई हल्की तेजी

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 6.55 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ठीक शुरुआत की थी. इसके बाद शनिवार को इसमें थोड़ा उछाल देखने को मिला और इसने 6.85 करोड़ का बिजनेस किया. हालांकि रविवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई और यह 6.40 करोड़ तक सीमित रह गई. सोमवार को कलेक्शन में बड़ी गिरावट दर्ज हुई, जहां फिल्म सिर्फ 2.30 करोड़ ही जुटा पाई.

यह भी पढ़ें: Dacoit Box Office Collection Day 3: धुरंधर 2 के शोर में डकैत की दहाड़, बनीं 2026 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फिल्म

लेकिन मंगलवार को ‘डकैत' ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करने के संकेत दिए और करीब 3 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 25.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. यह आंकड़ा भले ही बहुत बड़ा न हो, लेकिन फिल्म के लिए उम्मीद जरूर जगा रहा है.

‘धुरंधर 2' बनी सबसे बड़ी चुनौती

फिल्म के सामने सबसे बड़ी मुश्किल धुरंधर 2 है, जो रिलीज के कई हफ्तों बाद भी शानदार कमाई कर रही है. जहां ‘डकैत' पांचवें दिन 3 करोड़ तक ही सीमित रही, वहीं ‘धुरंधर 2' चौथे हफ्ते में भी 7 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर रही है. इससे साफ है कि पुरानी फिल्म अब भी नई रिलीज पर भारी पड़ रही है. इसके बावजूद ‘डकैत' के लिए एक सकारात्मक पहलू यह है कि यह जल्द ही ‘हिट: द सेकंड केस' के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर सकती है. अगर फिल्म अपनी मौजूदा रफ्तार बनाए रखती है, तो यह रिकॉर्ड जल्द टूट सकता है.

आगे का रास्ता आसान नहीं

हालांकि फिल्म के लिए आगे की राह चुनौतीपूर्ण नजर आ रही है. आने वाले दिनों में नई फिल्मों की रिलीज और ‘धुरंधर 2' का मजबूत प्रदर्शन इसकी कमाई पर असर डाल सकता है. ऐसे में ‘डकैत' को बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com