विज्ञापन

5 ओबीसी, 4 ब्राह्मण... BJP के 16 मुख्यमंत्रियों में कौन किस समुदाय का, सम्राट चौधरी सबसे नया नाम

Bihar CM Samrat Chaudhary: भाजपा के 16 मुख्यमंत्रियों की सूची में ओबीसी के साथ ब्राह्मण और राजपूत समुदाय का काफी प्रतिनिधित्व दिखता है. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ओबीसी के कोइरी समुदाय से आते हैं.

5 ओबीसी, 4 ब्राह्मण... BJP के 16 मुख्यमंत्रियों में कौन किस समुदाय का, सम्राट चौधरी सबसे नया नाम
BJP Chief Ministers List Bihar CM Samrat Chaudhary
नई दिल्ली:

BJP Chief Ministers List : देश के अब 16 राज्यों में भाजपा का मुख्यमंत्री है.बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस लिस्ट में सबसे नया नाम हैं.देश की आजादी के बाद 75 सालों में पहला बार बिहार में भगवा पार्टी के हाथ में कमान है. इन 16 राज्यों में कौन सा मुख्यमंत्री किस समुदाय से है, इसकी जानकारी बेहद दिलचस्प है. उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र-गुजरात से लेकर बिहार-ओडिशा तक अब भाजपा के मुख्यमंत्री हैं.

सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री ओबीसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद देश में सबसे बड़ी आबादी वाले पिछड़ा वर्ग को अपने पाले में रखने में बीजेपी में कोई कसर नहीं छोड़ी है. सम्राट चौधरी समेत सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री ओबीसी ही हैं. हालांकि भारतीय जनता पार्टी का कोर वोट बैंक समझे जाने वाले ब्राह्मण, वैश्य और क्षत्रिय समुदाय की नुमाइंदगी भी इस लिस्ट में अच्छी खासी है. 25 करोड़ की आबादी के साथ देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. 

बीजेपी के मुख्यमंत्रियों में कौन किस समुदाय से 

  1.  सम्राट चौधरी (बिहार): कोइरी (ओबीसी) : बिहार में कुशवाहा समाज के प्रमुख चेहरा
  2.  योगी आदित्यनाथ (UP) : राजपूत (सवर्ण) : ठाकुर/क्षत्रिय समुदाय से.
  3.  मोहन यादव (MP) :यादव (ओबीसी): ओबीसी समुदाय से
  4. भजनलाल शर्मा (राजस्थान) : ब्राह्मण (सवर्ण) : संगठन से आए ब्राह्मण चेहरा
  5. देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र) : ब्राह्मण (सवर्ण): बीजेपी के सबसे कद्दावर नेता
  6.  नायब सिंह सैनी (हरियाणा) : सैनी (ओबीसी) : गैर जाट ओबीसी समुदाय से 
  7.  विष्णु देव साय (छत्तीसगढ़) : आदिवासी (ST) : जनजाति समुदाय के नेता
  8.  मोहन चरण माझी(ओडिशा) : आदिवासी (ST) : संथाल जनजाति से संबंधित
  9. भूपेंद्र पटेल (गुजरात) : पाटीदार (OBC) : पाटीदार समाज के 'कड़वा पटेल' 
  10. पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड) : राजपूत (सवर्ण): पहाड़ी क्षत्रिय समुदाय से
  11. डॉ.माणिक साहा(त्रिपुरा) : ब्राह्मण (सवर्ण) : पेशे से डेंटिस्ट, बंगाली ब्राह्मण 
  12. प्रमोद सावंत(गोवा) : मराठा (सामान्य) : मराठा समुदाय से ताल्लुक 
  13. हिमंत बिस्वा सरमा (असम): ब्राह्मण (सवर्ण) : असमिया ब्राह्मण समुदाय से
  14. पेमा खांडू (अरुणाचल) : आदिवासी (ST) : मोनपा जनजाति से संबंधित
  15. युमनाम खेमचंद सिंह (मणिपुर) : मैइती (OBC): मणिपुर के मैइती समुदाय से
  16. रेखा गुप्ता (दिल्ली) : वैश्य (सामान्य) : दिल्ली के बनिया समुदाय से
     

 ये भी पढ़ें - सम्राट चौधरी को मिलाकर देश के 16 राज्यों में अब BJP का सीएम, दिल्ली-UP से बिहार-गुजरात तक मुख्यमंत्रियों की पूरी लिस्ट

देश में अभी हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, झारखंड में बीजेपी सरकार नहीं है. दक्षिण भारतीय राज्यों में तेलंगाना, कर्नाटक, केरलम, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी विपक्षी दलों की सरकार है. हिमाचल, तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस सरकार है. वो कई अन्य राज्यों में गठबंधन की सरकार चला रही है. 

बिहार में पहली बार BJP का CM

सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को बिहार के पहले BJP मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. BJP राज्य में 15 साल से ज्यादा समय से सत्ता का साझेदारी में है. लेकिन 15 इससे पहले बिहार में उसका CM कभी नहीं बना. अब BJP के 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री हैं.

ये भी पढ़ें - मंडल-कमंडल और लड़ाकू अंदाज... बिहार में BJP के वो 8 एक्स फैक्टर, बिना सरप्राइज सम्राट चौधरी पर ही क्यों लगाया दांव

कहां कितना शासन

NDA का शासन :  देश की 70.6 % आबादी  
INDIA गठबंधन : देश की 29.3 % आबादी    

कितने राज्यों में कितनी सरकार
NDA - 21 (बीजेपी के 16 और NDA के 5)
INDIA - 9 (कांग्रेस 3 राज्यों में) 
(तृणमूल, झामुमो, डीएमके, नेशनल कॉन्फ्रेंस, लेफ्ट और आम आदमी पार्टी की 1-1 राज्य में सरकार)
 

लेखक के बारे में
img
अमरीश कुमार त्रिवेदी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Chief Ministers List, Bihar CM Samrat Chaudhary, Bihar, Uttar Pradesh, BJP Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com