विज्ञापन

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाकर मचाई खलबली

Yashasvi Jaiswal record in IPL: पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 51 रन की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान जायसवाल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाकर मचाई खलबली
Yashasvi Jaiswal record in IPL 2026: जायसवाल का बडा़ कारनामा

Yashasvi Jaiswal record, PBKS vs RR :आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 6 विकेट से हराया। महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स से मिले 223 रनों के लक्ष्य को आरआर ने 4 विकेट खोकर 19.2 ओवर में हासिल कर लिया. राजस्थान रॉयल्स की यह इस सीजन की छठी जीत है. पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 51 रन की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान जायसवाल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया

जायसवाल ने रचा इतिहास

इसी के साथ जायसवाल आरआर की तरफ से सर्वाधिक आईपीएल अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. मंगलवार को मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों में 1 छक्के और 7 चौकों के साथ 51 रन की पारी खेली. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी के साथ 3.2 ओवरों में 51 रन जुटाए.

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सर्वाधिक अर्धशतक जमाने के मामले में जोस बटलर और संजू सैमसन संयुक्त रूप से 'नंबर-1' हैं. बटलर ने 82 पारियों में 25 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि संजू 144 पारियों में इतने ही अर्धशतक जमा चुके हैं. अजिंक्य रहाणे इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 93 पारियों में 19 अर्धशतक लगाए, जबकि शेन वॉटसन 76 पारियों में 16 अर्धशतकों के साथ लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं.

पहली 75 IPL पारियों में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर

  •  25: केएल राहुल
  • 23: क्रिस गेल
  •  22: ऋतुराज गायकवाड़
  •  21: शॉन मार्श (69 पारियां)
  •  21:डेविड वॉर्नर
  •  20: यशस्वी जायसवास

मुल्लांपुर में गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए. इस पारी में मार्कस स्टोइनिस ने 22 गेंदों में 6 छक्कों और 4 चौकों के साथ 62 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 44 गेंदों में 59 रन बनाए। इनके अलावा, कूपर कोनोली और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30-30 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

पंजाब किंग्स की टीम 18 ओवरों में 4 विकेट खोकर 181 रन बना चुकी थी. यहां से मार्कस स्टोइनिस ने सूर्यांश शेगड़े के साथ पांचवें विकेट के लिए महज 12 गेंदों में 41 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. विपक्षी खेमे से यश राज ने 41 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com