विज्ञापन

RR vs PBKS: यशस्वी जयसवाल ने वैभव सूर्यवंशी को पहनाई ऑरेंज कैप, 'बिहारी बाबू' हुए गदगद, ऐसे किया रिएक्ट

IPL 2026 Orange Cap: वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में 400 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर कमाल कर दिखाया है.

RR vs PBKS: यशस्वी जयसवाल ने वैभव सूर्यवंशी को पहनाई ऑरेंज कैप, 'बिहारी बाबू' हुए गदगद, ऐसे किया रिएक्ट
IPL 2026, Vaibhav Sooryavanshi ऑरेंज कैप आईपीएल 2026

Vaibhav Sooryavanshi, IPL 2026 Orange Cap:  आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स  ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया. इस मैच को जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप की टोपी पहनाई, बता दें कि वैभव अब इस समय आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. जायसवाल से ऑरेंज कैप की टोपी पहनकर युवा सनसनी काफी मुस्कुरा रहे थे. जायसवाल और वैभव की इस तस्वीर ने फैन्स का दिल जीत लिया. 

वैभव को लेकर क्या बोले जायसवाल 

बेशक, वह कमाल का है..मुझे उसके साथ बैटिंग करने में बहुत मजा आया और वह बहुत बढ़िया खेल रहा है. इसलिए, दूसरे छोर पर उसे जिस तरह से गेंद को हिट करते हुए देखता हूं, मुझे हमेशा खुशी होती है.  मुझे ऐसा नहीं लगता.. मैं बड़ा हूं. मैं अभी भी बहुत जवान हूं, लेकिन हाँ, जिस तरह का वह है, वह काफी जवान है. इसलिए, सच कहूं तो मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस बारे में क्या कहूं.

लक्ष्य का पीछा करने की योजना के बारे में क्या बोले जायसवाल

 "बेशक, हमें पता था कि यह एक हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है. इसलिए हमें अपना इरादा पक्का रखना था और जब भी मौका मिले, हमें आगे बढ़कर खेलना था. इसलिए मैं भी यही सोच रहा था कि ठीक है, अगर गेंद मेरी रेंज में है, तो मैं उसे हिट करूंगा. और हां, हमें एक अच्छी शुरुआत की जरूरत थी क्योंकि हमें 200 या उससे ज़्यादा रन बनाने थे.  इसलिए यह बिल्कुल साफ था कि अगर गेंद हमारी रेंज में होगी, तो हम उसे ज़रूर हिट करेंगे."

प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर राजथान

महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स से मिले 223 रनों के लक्ष्य को आरआर ने 4 विकेट खोकर 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। राजस्थान रॉयल्स की यह इस सीजन की छठी जीत है.  223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत शानदार रही.  वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 3.2 ओवर में 51 रन जोड़े. वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए. 

ये भी पढ़ें- Video: भगवान से क्या मांगते हैं वैभव, 'कोई पर्सनल होकर बोले तो बुरा तो लगता ही है..' यह कहकर वैभव सूर्यवंशी ने कैसे ले लिया बदला!

ये भी पढ़ें- Video: प्रियांश आर्य के शॉट की सुनामी ने उड़ाए होश,कमेंटेटर्स भी रह गए हैरान, प्रीति जिंटा का रिएक्शन हुआ वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com