विज्ञापन

'मुझे हटाया नहीं है' इस सीजन आईपीएल से बाहर चल रहे यश दयाल ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पेसर यश दयाल जारी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से बाहर हैं. वहीं अब उन्होंने इस मामले पर खुलकर अपनी बात कही है.

'मुझे हटाया नहीं है' इस सीजन आईपीएल से बाहर चल रहे यश दयाल ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी
Yash Dayal Statement on missing IPL 2026 for RCB
  • यश दयाल ने कहा कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में टीम से बाहर रहना उनका निजी फैसला नहीं था.
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यश दयाल को रिटेन किया है और उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को नहीं लिया गया है.
  • यश दयाल ने कहा कि वह टीम के मेंटर दिनेश कार्तिक और मैनेजमेंट के साथ लगातार संपर्क में हैं और संबंध बने हुए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पेसर यश दयाल ने आखिरकार डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल के मौजूदा सीज़न में नहीं खेल पाने पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि इस साल टीम से बाहर होने के बावजूद वह अभी भी टीम का हिस्सा हैं. सीज़न शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के क्रिकेट डायरेक्टर मो बोबट ने बताया था कि दयाल "निजी कारणों" की वजह से इस साल नहीं खेल पाएंगे. हालांकि, 28 साल के इस खिलाड़ी ने इस सीज़न में टीम से बाहर रहने के बारे में बोबट की दी गई बात से अलग राय दी है. एक पॉडकास्ट पर बात करते हुए, दयाल ने बताया कि उन्हें टीम की याद आ रही है और उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि मौजूदा सीज़न से बाहर होना उनका फ़ैसला नहीं था.

'मेरा निजी फ़ैसला नहीं था'

यश दयाल ने टॉक विद मानवेंद्र पॉडकास्ट पर बोलते हुए कहा,"जब मैं उन्हें टेलीविज़न पर देखता हूं, तो कभी-कभी मैं बस उठ जाता हूं. लेकिन फिर यह मेरी टीम है, और उन्होंने मुझे हटाया नहीं है. उन्होंने मुझे रिटेन लिस्ट में रखा और मेरा कोई रिप्लेसमेंट नहीं लिया. उन्हें शायद लगता है कि मैं एक ज़रूरी हिस्सा हूं. दूसरी बात यह है कि इस सीज़न से बाहर होना मेरा निजी फ़ैसला नहीं था. यह बयान विवादित हो सकता है, लेकिन फ़ैसला हमेशा अथॉरिटी ही करती है. मुझे नहीं पता कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फ़ैसले के पीछे क्या वजह थी. मैं उन्हें बहुत मिस करता हूं. मुझे नहीं पता कि क्या टीम मुझे मिस करती है, फ़ैन्स ऐसा बताएंगे." 

दयाल ने कहा कि इस सीज़न में मैदान से गायब रहने के बावजूद, वह टीम मेंटर दिनेश कार्तिक समेत आसरीबी मैनेजमेंट के साथ रेगुलर कॉन्टैक्ट में हैं. उन्होंने कहा,"मैं मैनेजमेंट से बात कर रहा हूं. मैंने डायरेक्टर से, कोच से और दिनेश कार्तिक से भी बात की है. हम बीच-बीच में बात करते हैं, और कनेक्शन टूटा नहीं है. कोई कम्युनिकेशन गैप नहीं है. सब कुछ साफ और ठीक है."

दयाल के खिलाफ पास्को केस में दर्ज है मामला

बता दें, दयाल के खिलाफ कानून कार्रवाई चल रही है और इसी के चलते वह टीम से बाहर हैं. इसी कराण वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट भी नहीं खेल रहे हैं. इस पेसर पर यौन शोषण के आरोप हैं. साथ ही प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट के तहत एक अलग मामला भी दर्ज है. आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले 27 साल के दयाल के खिलाफ पहली एफआईआर 6 जुलाई को गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 (धोखे से सेक्सुअल इंटरकोर्स वगैरह) के तहत दर्ज की गई थी. दयाल पर शादी का झांसा देकर एक महिला का यौन शोषण करने का आरोप है.

दूसरे मामले के बारे में, NDTV को जो एफआईआर रिपोर्ट मिली उसके अनुसार, दयाल के खिलाफ जयपुर के सांगानेर पुलिस स्टेशन में एक लड़की के साथ दो साल तक रेप करने और उसे इमोशनली ब्लैकमेल करने के आरोप में दर्ज की गई थी. पता चला कि दयाल ने उसे क्रिकेट करियर का झांसा दिया और सीतापुरा के एक होटल में बुलाया, जहां उसके साथ सेक्शुअल असॉल्ट हुआ. लड़की सिर्फ़ 17 साल की थी जब उसके साथ गलत काम शुरू हुआ, जिसके बाद पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया.

यह भी पढ़ें: डीपी बदली, PBKS का नाम हटाया...अर्शदीप ने इंस्टा पर चलाया सफाई अभियान, 200 से ज्यादा पोस्ट की डिलीट

यह भी पढ़ें: RCB vs GT: आरसीबी की 'बैटिंग डेप्थ' बनाम गुजरात की 'कातिलाना बॉलिंग', धर्मशाला में क्वालिफायर-1 की सबसे बड़ी जंग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com