विज्ञापन

वर्ल्ड कप जीतने वाला क्रिकेटर, आज कर रहा है बढ़ई का काम

Xavier Doherty's Inspiring Journey: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर जेवियर डोहर्टी उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपना पेशा बदल लिया.

वर्ल्ड कप जीतने वाला क्रिकेटर, आज कर रहा है बढ़ई का काम
Xavier Doherty's Inspiring Journey After Cricket

Xavier Doherty's Inspiring Journey:  कभी-कभी आपकी किस्मत आपको कुछ ऐसे दिन दिखा देती है, जब टीम से बाहर होना पड़ता है, आलोचनाएं झेलनी पड़ती हैं और सपने टूटते दिखते हैं. लेकिन जो हार नहीं मानते, वही एक दिन इतिहास रचते हैं. ऐसी ही कहानी ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिनर ज़ेवियर डोहर्टी है. ऑस्ट्रेलिया को 2015 का वनडे वर्ल्ड कप जिताने में मदद करने के बाद, पूर्व लेफ्ट-आर्म स्पिनर जेवियर डोहर्टी ने रिटायरमेंट के बाद एक अलग रास्ता चुना. उन्होंने कारपेंटरी की ट्रेनिंग पूरी की और बिल्डिंग साइट्स पर प्रोफेशनल तौर पर काम करने लगे.

फुल-टाइम क्रिकेट से दूर होने के बावजूद, डोहर्टी खेल से जुड़े रहे हैं. उन्होंने मैच रेफरी के तौर पर काम किया है और वेटरन्स क्रिकेट लीग में भी खेलते रहते हैं, जिससे साबित होता है कि इस खेल के लिए उनका जुनून आज भी उतना ही मजबूत है.

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिनर जेवियर डोहर्टी को कभी अपने कुछ टीम साथियों जैसी सुपरस्टार वाली पहचान नहीं मिली, लेकिन उनका करियर हिम्मत और कभी हार न मानने के जज़्बे का एक शानदार उदाहरण है. उन्होंने तस्मानिया में अपनी पहचान बनाई और घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके 2010 में ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे और टेस्ट में डेब्यू किया. श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे डेब्यू में उन्होंने 4 विकेट लेकर सबको प्रभावित किया और तुरंत ही इंटरनेशनल लेवल पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी. 

हालांकि, डोहर्टी का सफ़र आसान नहीं था, उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टीम में स्पिनर की जगह पाने के लिए कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा, कुछ टेस्ट मैचों में संघर्ष करना पड़ा और पीठ की चोट के कारण 2011 वर्ल्ड कप से बाहर रहना पड़ा.  हार मानने के बजाय, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कड़ी मेहनत जारी रखी और ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में एक अहम खिलाड़ी बने रहे. 

Latest and Breaking News on NDTV

उन्हें सबसे बड़ा इनाम तब मिला जब वह ऑस्ट्रेलिया की 2015 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा बने और हर क्रिकेटर की तरह उनका भी सपना पूरा हुआ. साल 2017 में घरेलू क्रिकेट से रिटायर होने के बाद, डोहर्टी ने एक अलग रास्ता चुना और  कारपेंटर यानी बढ़ई बन गए.

जेवियर डोहर्टी ने अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए 4 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 7 विकेट लेने में सफल रहे. इसके अलावा 60 वनडे में जेवियर डोहर्टी ने 55 विकेट लेने में सफलता हासिल की थी. वहीं, टी-20 इंटरनेशनल में इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने 10 विकेट अपने नाम करने में सफलता हासिल की थी. जेवियर डोहर्टी ने अपना आखिरी मैच 2015 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था. 

ये भी पढ़ें- ये बच्चा वापस नहीं आने देगा... वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देख हैरत में इरफान पठान, बयान ने संजू सैमसन के लिए मचाई हलचल

ये भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस को लेकर टेंशन में कोच लक्ष्मण, 'बेबी बॉस' की कमी पर दी ये बड़ी सलाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Xavier John Doherty, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com