Australia in WTC Table: मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को औपचारिकता पूरी करते और बांग्लादेश से हिसाब चुकता करते हुए उसे दूसरे टेस्ट में पारी और 51 रन के विशाल अंतर से धो दिया. पहल पारी में 64 पर ढेर हुआ बांग्लादेश दूसरी पारी में भी सौ का आंकड़ा नहीं छू सका. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने भी पहली पारी में 210 रन ही बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में बांग्लादेश 95 पर ही ऑलआउट हो गया. बहरहाल, इस जीत ने ऑस्ट्रेलिया को WTC प्वाइंट्स टेबल में जरूर 'रॉकेट' बना दिया है. और उसके और बाकी टीमों के बीच का अंतर बहुत ज्यादा हो गया है.
जानें क्या सजा मिल सकती है जायसवाल को
दूसरे टेस्ट में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया की स्थिति
बांग्लादेश को पटखनी देने के साथ ही अब WTC चक्र में कंगारू कहीं ज्यादा मजबूत हो गए हैं. अभी तक ऑस्ट्रेलिया ने 10 टेस्ट में 8 में जीत दर्ज की है, तो 2 गंवाए हैं. नतीजा यह हुआ कि उसके कुल प्वाइंट्स 96 और प्वाइंट्स प्रतिशत 80 हो गया है. कंगारुओं को इस जीत से 12 प्वाइंट्स मिले. वहीं, दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका ने 4 मैचों में 3 जीते हैं, तो 1 में उसकी हार हुई है. दक्षिण अफ्रीका के प्वाइंट्स तो सिर्फ 36 ही हैं, लेकिन उसका प्वाइंट्स् प्रतिशथ 75 है. बहरहाल, ऑस्ट्रेलिया की जीत से श्रीलंका के खिलाफ खेल रही टीम इंडिया को खासा फायदा हुआ है.

जीते कंगारू, फायदा भारत को
ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में मात देने वाला बांग्लादेश अगर दूसरा टेस्ट जीता, या ड्रा करा लेते, तो उसका जीत प्रतिशत बहुत ज्यादा बढ़ जाता. और उसकी स्थिति भारत की तुलना में मजबूत होती. लेकिन ऑस्ट्रेलिया की जीत ने बांग्लादेश के PCT को 66.67 % से गिराकर 55.56 प्रतिशत पर ला दिया है.
टॉप-2 में पहुँचने का रास्ता आसान
बांग्लादेश की पारी की हार के बाद WTC के फाइनल में पहुंचने की रेस में उसके और भारत के बीच का अंतर खासा पट गया है. भारत श्रीलंका से करीब 3 प्रतिशत ही पीछे है और टीम गिल का फिलहाल प्वाइंट्स प्रतिशथ 53.33 का है. और अगर भारत श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में हरा देता है, तो भारतीय टीम बांग्लादेश को पछाड़कर चौथी पायदान पर कब्जा कर लेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं