विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2021

WTC Final 2021: पुजारा तो मानो पिच पर सो गए, सोशल मीडया पर फनी मीम्स से फैंस ने की खिंचायी

WTC Final 2021: पुजारा (Cheteshwar Puajar) का यह अंदाज पहली बार देखने को नहीं मिला है लेकिन फैंस को उनकी शैलाी को समझना होगा कि यह बल्लेबाज लंबे समय बाद शीर्ष स्तर पर खेल रहा है. पुजारा आईपीएल का हिस्सा भी नहीं थे. जाहिर है कि ऐसे में 'जंग' हटाने में समय लगता है.

WTC Final 2021: पुजारा तो मानो पिच पर सो गए, सोशल  मीडया पर फनी मीम्स से फैंस ने की खिंचायी
WTC Final 2021: पुजारा लंबे समय बाद शीर्ष स्तर पर खेल रहे हैं
नई दिल्ली:

न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथंप्टन में शनिवार को WTC Final के दूसरे दिन भारत ने बल्लेबाजी की, तो दोनों ओपनर रोहित शर्मा और शुबमन गिल की बैटिंग से लगा कि इंट्रा-प्रैक्टिस मैचों से दोनों ने लय हासिल कर ली है. लगा ही नहीं कि वास्तव में ये दोनों काफी लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं. वह भी विदेशी जमीं पर, लेकिन चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) जंग लगे दिखाई पड़े. शुरुआत में वह कई मौकों पर खासे परेशान भी हुए, लेकिन प्रशंसकों की परेशानी तब ज्यादा बढ़ गयी, जब पुजारा ने खाता खोलने के लिए ही 36 गेंद खेल डालीं. 

लेकिन 35 गेंद खाली गयीं, तो इसने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को जरूर चिढ़ा दिया और इन चाहने वालों को पुजारा की टांग खिचायी का मौका भी मिल गया. बस फिर क्या था इन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रचनात्मक मीम्स के जरिए अपनी कलाकारी का प्रदर्शन किया. आप भी नजर डालिए. बिना हंसे नहीं रह सकेंगे.

17 साल की 'लेडी सहवाग' ने रचा इतिहास, डेब्यू टेस्ट में ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनीं

यह कलाकारी देखिए

यह भी एक अंदाज है

वसीम जाफर ने दिया इंग्लैंड पूर्व कप्तान माइकल वॉन को करारा जवाब

विराट की मनोदशा को बयां कर रहे है यह फैन

इस अनचाहे रिकॉर्ड से तो पुजारा बच गए

टांग खिंचायी का यह भी अंदाज है

VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ में बिके थे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cheteshwar Arvind Pujara, India Vs New Zealand 06/18/2021 Innz06182021201081, ICC World Test Championship 2021, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com