विज्ञापन
27 minutes ago

 WPL 2027 Auction LIVE Updates: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की मिनी नीलामी बुधवार को कोच्चि में हो रही है. महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की मिनी नीलामी में अब तक विदेशी खिलाड़ियों के साथ-साथ घरेलू क्रिकेटरों पर भी नजर रही है. ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर सोफी मोलिन्यू अब तक की सबसे बड़ी खरीद बनकर उभरी हैं. यूपी वॉरियर्स ने 50 लाख रुपये के बेस प्राइस वाली मोलिन्यू को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा. इसके साथ ही वह नीलामी में 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गईं.

विकेटकीपर खिलाड़ियों के सेट में भारत की उमा छेत्री को कोई खरीदार नहीं मिला और वह अनसोल्ड रहीं. वहीं अनुभवी विकेटकीपर सुषमा वर्मा को यूपी वॉरियर्स ने उनके 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ लिया. इसके बाद तेज गेंदबाजों के सेट में कई खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी. भारत की साइमा ठाकोर 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के बावजूद अनसोल्ड रहीं. श्रीलंका की मिथाली अयोध्या को भी किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा. भारत की युवा तेज गेंदबाज टाइटस साधु भी 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरीं, लेकिन उन्हें भी कोई खरीदार नहीं मिला.

इस नीलामी में कुल 146 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है. पांच टीमों - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स को नीलामी के दौरान 27 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करना है, जिनमें से 20 जगहें भारतीय खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं.

WPL Mini Auction 2027 Live: जेस जोनासेन आरसीबी में शामिल

ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी ऑलराउंडर जेस जोनासेन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 40 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया. आरसीबी ने नीलामी में उन पर दांव लगाते हुए अपने स्क्वॉड को और मजबूत किया.

WPL Mini Auction 2027 Live: दिशा कसात मुंबई इंडियंस में शामिल

मुंबई इंडियंस को आखिरकार नीलामी में अपनी पहली खिलाड़ी मिल गई. अनकैप्ड बल्लेबाज दिशा कसात को फ्रेंचाइजी ने उनके 10 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा. हरमनप्रीत कौर की टीम ने शाम का अपना पहला सौदा करते हुए दिशा को स्क्वॉड में शामिल किया.

WPL Mini Auction 2027 Live: गौतमी नाइक भी रहीं अनसोल्ड

अनकैप्ड बल्लेबाजों के सेट में गौतमी नाइक का नाम सामने आया. 10 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरीं गौतमी को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा, जिससे वह अनसोल्ड रहीं.

WPL Mini Auction 2027 Live: पूर्वजा वर्लेकर को नहीं मिला खरीदार

अनकैप्ड बल्लेबाजों के सेट में पहली खिलाड़ी पूर्वजा वर्लेकर थीं, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई. नतीजतन, वह नीलामी में अनसोल्ड रहीं.

WPL Mini Auction 2027 Live: टाइटस साधु को नहीं मिला कोई खरीदार

तेज गेंदबाजों के सेट में अगला नाम भारत की टाइटस साधु का आया, जिनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था. हालांकि, नीलामी के दौरान किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई. इसके चलते टाइटस साधु WPL 2027 ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं.

WPL Mini Auction 2027 Live: श्रीलंका की मिथाली अयोध्या को नहीं मिला खरीदार

तेज गेंदबाजों के सेट में श्रीलंका की मिथाली अयोध्या का नाम भी नीलामी में आया, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई. इसी के साथ मिथाली अयोध्या WPL 2027 की नीलामी में अनसोल्ड रहीं.

WPL Mini Auction 2027 Live: तेज गेंदबाजों के सेट की शुरुआत, साइमा ठाकोर रहीं अनसोल्ड

WPL 2027 नीलामी में अब तेज गेंदबाजों के सेट पर बोली लग रही है. इस श्रेणी की पहली खिलाड़ी साइमा ठाकोर थीं, जिनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा गया था. हालांकि, किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई और वह नीलामी में अनसोल्ड रहीं.

WPL Mini Auction 2027 Live: सुषमा वर्मा को यूपी वॉरियर्स ने बेस प्राइस पर खरीदा

विकेटकीपर खिलाड़ियों के सेट में भारत की अनुभवी खिलाड़ी सुषमा वर्मा को यूपी वॉरियर्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया. 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरी सुषमा को यूपी वॉरियर्स ने उनकी शुरुआती कीमत पर ही खरीद लिया.

WPL Mini Auction 2027 Live: उमा छेत्री को नहीं मिला कोई खरीदार

WPL 2027 नीलामी में अब विकेटकीपर खिलाड़ियों के सेट पर बोली लग रही है. इस सेट की पहली खिलाड़ी भारत की उमा छेत्री थीं, लेकिन उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा. नतीजतन, उमा छेत्री नीलामी के इस दौर में अनसोल्ड रहीं.

WPL Mini Auction 2027 Live: स्नेह राणा को यूपी वारियर्स ने खरीदा

स्नेह राणा को 30 लाख में यूपी वारियर्स ने खरीदा 

WPL Mini Auction 2027 Live: सोफी को 1 करोड़ 10 लाख में यूपी वारियर ने खरीदा

सोफी को 1 करोड़ 10 लाख में यूपी वारियर ने खरीदा. WPL 2027 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर सोफी मोलिन्यू पर बड़ी बोली लगी. 50 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरी मोलिन्यू को यूपी वॉरियर्स ने 1.1 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा. इसके साथ ही वह WPL 2027 ऑक्शन में 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं. यूपी वॉरियर्स ने अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपने स्क्वॉड में शामिल किया.

WPL Mini Auction 2027 Live: जी कामलिनी को गुजरात जायंट्स ने खरीदा

जी कामलिनी को गुजरात जायंट्स ने 40 लाख रुपये में खरीदा है.

WPL Mini Auction 2027 Live: किरण नवगिरे 7 लाख में दिल्ली टीम में

किरण नवगिरे - 40 लाख बेस प्राइस - 7 लाख में दिल्ली टीम ने खरीदा

WPL Mini Auction 2027 Live: सोफिया डुंकली अनसोल्ड

सोफिया डुंकली 50 लाख की बेस प्राइस - अनसोल्ड रही 

WPL Mini Auction 2027 Live: राघवी बीस्ट अनसोल्ड

राघवी बीस्ट 30 लाख बेस प्राइस के साथ आई लेकिन अनसोल्ड रही 

WPL Mini Auction 2027 Live: मुंबई इंडियंस को भरने हैं 6 स्लॉट

महिला प्रीमियर लीग 2027 की नीलामी में मुंबई इंडियंस के सामने कम बजट में सही खिलाड़ियों को चुनने की चुनौती होगी. टीम के पास 90 लाख रुपये शेष हैं और उसे छह खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना है. विदेशी खिलाड़ी के लिए कोई स्लॉट खाली नहीं होने के कारण फ्रेंचाइजी घरेलू स्तर की प्रतिभाओं पर दांव लगा सकती है.

WPL Mini Auction 2027 Live: नीलामी में 27 जगहें भरनी हैं

पांच टीमों - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स - के पास कुल 27 जगहें खाली हैं जिन्हें भरा जाना है. कुल 146 खिलाड़ियों में से आज केवल 27 को ही खरीदा जा सकता है.

WPL Mini Auction 2027 Live: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 की नीलामी, नमस्कार और स्वागत है

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 ऑक्शन की लाइव कवरेज में आपका बहुत-बहुत स्वागत है. आज हम कोच्चि में हैं, जहां कुछ ही देर में 146 खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है. ऑक्शन से जुड़ी सभी लाइव अपडेट्स के लिए NDTV स्पोर्ट्स के साथ बने रहें.

कब और कहां देखें WPL 2027 का ऑक्शन

विमेंस प्रीमियर लीग 2027 की नीलामी का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Women's Premier League 2027, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com