विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2021

पाकिस्तान की जीत पर दुनियाभर से आए रिएक्शन, जानिए किसने क्या कहा

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) की प्वाइंट टेबल में पाकिस्तान ने भारत को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है. 

पाकिस्तान की जीत पर दुनियाभर से आए रिएक्शन, जानिए किसने क्या कहा
शानदार गेंदबाजी करने वाले साजिद खान को इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से सम्मानित किया गया.
  • पाकिस्तान ने टेस्ट और टी20 दोनों सीरीज जीतीं
  • दूसरा मैच पाकिस्तान ने एक पारी और 8 रनों से जीता
  • बारिश के कारण ड्रॉ होने वाला था दूसरा टेस्ट
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

पाकिस्तान (Pakistan) ने बांग्लादेश को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हरा दिया है. पाकिस्तान ने पहला मैच 8 विकेट से जीता था जबकि दूसरा मैच एक पारी और 8 रनों से जीता है. शानदार गेंदबाजी करने वाले साजिद खान को इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से सम्मानित किया गया. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) की प्वाइंट टेबल में पाकिस्तान ने भारत को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है. 

यह पढ़ें- रोहित शर्मा को मिली भारतीय वनडे टीम की कमान, जानिए कैसा रहा विराट का कप्तान के रूप में करियर

पाकिस्तान की इस जीत के बाद दुनियाभर से लोगों ने बधाई दी है. पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर (Babar Azam) आजम ने अपनी टीम की तारीफ की, खासकर साजिद खान के द्वारा लिए 12 विकेटों की उन्होंने जमकर तारीफ की. 


तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) ने ट्विटर पर लिखा-क्या मजेदार अंदाज में टीम ने इस सीरीज का अंत किया, पूरी टीम ने शानदार खेल  दिखाया खासकर साजिद खान ने ..

क्रिकेट एक्सपर्ट एजाम मेमन ने भी ट्विटर पर पाकिस्तान को जीत की बधाई दी. उन्होंने लिखा-पाकिस्तान की  बांग्लादेश पर शानदार जीत, पाकिस्तान ने अच्छी बल्लेबाजी की, समय पर पारी घोषित की. खराब मौसम के कारण मैच पहले ड्रॉ की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा था. 


मोहम्मद हफीज ने पूरे पाकिस्तान दल को उनकी टी20ई और टेस्ट सीरीज जीत पर बधाई दी और लिखा: "टी20 में 3-0 और टेस्ट में 2-0 से दोनों श्रृंखला जीतने के लिए बधाई.  टेस्ट मैचों में परिणाम देखकर अच्छा लगा. 

सचिन तेंदुलकर ने एमपी के गांवों का किया दौरा

. ​

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com