विज्ञापन

'एशियाई ब्रेडमैन' जहीर अब्बास ने किया कोहली, रोहित का समर्थन, पूर्व कप्तान बोले, 'दोनों रखते हैं विश्व कप खेलने का दम'

रोहित और विराट कोहली को नियमित अंतराल पर अगले साल विश्व कप में खेलने या न खेलने को लेकर चर्चा सतह पर आ ही जाती है

'एशियाई ब्रेडमैन' जहीर अब्बास ने किया कोहली, रोहित का समर्थन, पूर्व कप्तान बोले, 'दोनों रखते हैं विश्व कप खेलने का दम'
रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर लगातार चर्चा चलती रहेगी
Source: Social media

Zaheer Abbas supports Rohit and Kohli: हालांकि, अगले साल खेले जाने वाले फिफ्टी-फिफ्टी विश्व कप में खासा समय है, लेकिन यह चर्चा में भारत में जरूर चल रहा है. और इसकी वजह है भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली के इसमें खेलने के आसार. विराट से बड़ा सवाल रोहित को लेकर है कि क्या पूर्व कप्तान टीम का हिस्सा होंगे या नहीं? वैसे इन दोनों को समर्थन पूरा मिल रहा है और अब एशिया के ब्रेडमैन कहे जाने वाले  पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास ने दोनों का समर्थन करते हुए जोर दिया है कि दोनों अनुभवी खिलाड़ियों में अभी बहुत क्रिकेट बाकी बची है.और उन्हें 2027 वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होना चाहिए.

दिग्गज बल्लेबाज ने दोनों खिलाड़ियों की उम्र से जुड़ी चिंताओं को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि उनका कौशल, अनुभव और लगातार रन बनाने की क्षमता उन्हें इस बड़े टूर्नामेंट के लिए स्वाभाविक दावेदार बनाती है. 2027 विश्व कप की मेजबानी संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया करेंगे.

जहीर अब्बास ने एक पाकिस्तानी टेलीविजन चैनल पर कहा, 'कौशल के मामले में दोनों बहुत बेहतरीन हैं और उनके अनुभव को देखते हुए मुझे ऐसा कोई कारण नहीं दिखता कि वे विश्व कप क्यों न खेलें. जब तक वे फिट हैं और लगातार रन बना रहे हैं, तब तक उम्र कोई बाधा नहीं होनी चाहिए.' अपने करियर में 100 से अधिक प्रथम श्रेणी शतक बनाने वाले जहीर अब्बास का मानना है कि इतने सालों तक शीर्ष स्तर पर खेलने के बाद रन बनाना कोहली और रोहित की आदत बन चुका है. आईसीसी (ICC) के बड़े टूर्नामेंटों में उनका अनुभव टीम के लिए अमूल्य रहेगा.

दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'कोहली अभी भी बेहद फिट हैं, जबकि रोहित को बस अपनी फिटनेस पर थोड़ा और ध्यान देने की जरूरत है.' जहीर ने इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा के हालिया शतक की भी तारीफ की और कहा कि रोहित को बल्लेबाजी करते देखना आज भी एक शानदार अनुभव है. इसके अलावा उन्होंने आधुनिक टी20 क्रिकेट के बदलावों और पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य में बाबर आजम की कप्तानी में सुधार की उम्मीद पर भी अपनी बात रखी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Virat Kohli, Zaheer Abbas, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com