विज्ञापन

Women T20 World Cup: बांग्लादेश के खिलाफ जीत भी भारत को नहीं दिलाएगी सेमीफाइनल का टिकट, ऐसा है समीकरण

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए से पाकिस्तान और नीदरलैंड्स सेमीफाइनल की रेस से एलिमिनेट हो चुके हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच दो स्थानों को लेकर जंग है.

Women T20 World Cup: बांग्लादेश के खिलाफ जीत भी भारत को नहीं दिलाएगी सेमीफाइनल का टिकट, ऐसा है समीकरण
Womens T20 World Cup India Semi Final Scenario

हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी जब गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ एक्शन में होगी तो उसकी नजरें जीत के साथ सेमीफाइनल की अपनी राह आसान करने की होगी. बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 38 रनों की जीत के साथ इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. इंग्लैंड ग्रुप बी में हैं, जबकि ग्रुप से अभी किसी टीम को टिकट नहीं मिला है. ऑस्ट्रेलियाई इस ग्रुप में अंक तालिका में टॉप पर है. जबकि टीम इंडिया दूसरे स्थान पर है. भारत का रन रेट दक्षिण अफ्रीका से बेहतर है. हालांकि, अफ्रीकी टीम को अभी नीदरलैंड्स और बांग्लादेश जैसी कमजोर टीम का सामना करना है. जबकि भारत, बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टीम से भिड़ेगी. भारत को उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका कम से कम अपना एक मैच हार जाए, अगर ऐसा नहीं हुआ तो भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला नॉकआउट हो जाएगा.

भारत के अब तीन मैच में चार अंक हैं और उसका नेट रन रेट 2.511 है. उसने पाकिस्तान को 64 रन से और नीदरलैंड को 95 रन से हराया था लेकिन वह दक्षिण अफ्रीका से छह विकेट से हार गया था. ऑस्ट्रेलिया ने लगातार चार जीत हासिल करके ग्रुप ए में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। उसके आठ अंक हैं और उसका नेट रन रेट 4.724 है. प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. भारत ऐसी स्थिति में नहीं रहना चाहेगा जहां दक्षिण अफ्रीका (चार अंक, नेट रन रेट माइनस 0.546) दूसरे स्थान के लिए उसे चुनौती दे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Australia Women, South Africa Women, ICC Women's T20 World Cup 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com