भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फाइल फोटो)
- सहयोगी स्टाफ को 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे.
- भारतीय टीम की हर सदस्य को 50 लाख रुपये नकद पुरस्कार देने का ऐलान.
- रविवार को भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा.
नई दिल्ली:
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम की हर सदस्य को 50 लाख रुपये नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है. सहयोगी स्टाफ को 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे.
भारत ने छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया, जहां कल (रविवार को) उसका सामना इंग्लैंड से होगा.
ये भी पढ़ें...
मिताली राज का डांस करते Video हुआ वायरल, कैमरा देखा तो शरमा गईं
प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने कहा, 'मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं. खिलाड़ियों ने मैच दर मैच अपने प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार किया है. उन्होंने अपने उम्दा प्रदर्शन से दुनिया भर में प्रशंसक बनाए हैं और मुझे यकीन है कि यह टीम आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी'.
ये भी पढ़ें...
मिताली राज के पास है जीत का '4 स्ट्रोक' फॉर्मूला, जिसे पुरुषों की टीम सालों बाद भी नहीं खोज पाई
बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा, 'बीसीसीआई भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा करता है. टीम में युवा प्रतिभाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है'.
(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Women World Cup 2017, BCCI, Indian Women Team, Indian Women Cricket Team, Mitali Raj, 2017 Womens Cricket World Cup