विंडीज के खिलाफ खेली जा रही पांच टी20 मैचों की सीरीज से एक बात साफ है कि यह पिछले कुछ दशकों में पहले भारत दौरे पर आई वेस्टइंडीज टीम नहीं है. इसके पास दसवें नंबर तक वो बल्लेबाज हैं, जो भारत जैसी टीम से मैच छीनने की ताकत रखते हैं, तो वो गेंदबाज भी हैं, जो स्लॉग ओवरों में मैच पलटने का दम रखते हैं. न्यू चंडीगढ़ में तीसरे मैच में 14 रन के अंतर से बहुत कुछ समझा जा सकता है. और इससे भी समझा जा सकता है कि तीसरे मुकाबले के तीन में से दो राउंड मेहमान टीम के नाम रहे. और यही वजह है कि भारत को न केवल इन दो में बल्कि उस इकलौते राउंड में सबसे ज्यादा सावधान रहना होगा, जिसके बूते टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के साथ खेला करते हुए 14 रन से मैच जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई थी.
मिड्ल ओवर में विंडीज ने मारी बाजी
न्यू चंडीगढ़ में मैच के बीच के 8 बहुत ही अहम ओवर (8 ओवर) में विंडीज ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही पहलुओं से विंडीज ने बाजी मारी. इन ओवरों में जहां भारत ने 5 विकेट खोकर 87 रन बनाए, तो वहीं वेस्टइंडीज ने इन मिड्ल ओवरों में 3 विकेट पर 95 रन बनाए. और बात सिर्फ बीच के ओवर तक ही सीमित नहीं है. यह बात स्लॉग ओवरों में भी लागू होती है. भारत के बल्लेबाजों ने यूं तो आखिरी ओवरों में ठीक-ठाक बल्लेबाजी की थी, लेकिन इस अहम राउंड में भी विंडीज बाजी मारने में सफल रहा, जो उसकी ताकत को बयां करता है.
स्लॉग ओवरों में भी विंडीज का दबदबा
भारत और विंडीज सीरीज में स्लॉग ओवर बोले तो 16 से 20 ओवर बहुत ही अहम साबित हुए हैं. तमाम पहलुओं से ये ओवर बहुत ही निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं. और तीसरे टी20 में इन ओवरों में भी मेहमान टीम भारत पर भारी पड़ी. पारी के 16 से 20वें ओवर के दौरान जहां भारत 4 विकेट खोकर सिर्फ 49 रन ही बना सका, तो वेस्टइंडीज ने भारत से कम 3 विकेट कोकर 60 रन इन पांच ओवर के भीतर बनाए. यही वजह है कि भारत को आज हैदराबाद में उस इकलौते राउंड में सतर्क रहना होगा, जो उसकी ताकत है.
टीम इंडिया को पावर-प्ले का ध्यान रखना होगा!
कप्तान अय्यर को इन दो राउंड में तो बेहतर करना ही होगा. वहीं, आज हैदराबाद की नई पिच पर पावर-प्ले यानी शुरुआती छह ओवरों में सतर्कता बरतनी होगी. वजह यह है कि यही वह राउंड रहा, जिसने भारत को तीसरा मैच जिताने और बढ़त को 2-1 करने में मदद की. इन शुरुआती 6 ओवरों में भारत ने विंडीज की सुतली खोलते हुए 1 विकेट खोकर 87 रन बनाए, तो विंडीज 1 विकेट खोकर 54 रन बना सका. और इसी राउंड ने विंडीज को हरा दिया. अभिषेक शर्मा ने विंडीज को हरा दिया, जिनके इन 87 रन में करीब 54 रन थे. यानी आज भारत को पावर-प्ले में सतर्क रहना होगा, अभिषेक शर्मा को भी बल्ले से खूंखार होना होगा.
यह भी पढ़ें: 3-1 स्कोर करने का दबाव, उप-कप्तान तिलक वर्मा की टीम इंडिया को वॉर्निंग, जानें क्यों
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं