विज्ञापन

आज नहीं चलेगा 'सुनहरी यादों' से काम, हैदराबाद की पिच में "नया पेंच", तिलक के बयान ने पैदा किया असमंजस

आज चौथे टी20 में भारतीय प्रबंधन में पिच को लेकर शक गहराया हुआ है. इसके पीछे वजह भी बहुत बड़ी है. ऐसे में पिच रूपी ऊंट किस करवट बैठेगा, यह तो मैच शुरू होने के कुछ देर बाद ही पता चलेगा

आज नहीं चलेगा 'सुनहरी यादों' से काम, हैदराबाद की पिच में "नया पेंच", तिलक के बयान ने पैदा किया असमंजस
कप्तान श्रेयस अय्यर की नजर आज विंडीज के खिलाफ अजेय बढ़त पर है
source: X

पांच मैचों की सीरीज में टीम विंडीज की हार पर नजर गड़ाए 2-1 की बढ़त पर सवार टीम इंडिया आज जब हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चौथे मुकाबले में मैदान पर उतरेगी, तो हर जगह कन्फ्यूजन ही कनफ्यूज होगा! फिर चाहे यह बैटिंग या पहले फील्डिंग! और वजह है नई पिच! जी हां, इस बार हैदराबाद में टीम इंडिया पारंपरिक पिच पर नहीं, बल्कि नई निर्मित पिच पर खेलेगी. भारतीय प्रबंधन इसके स्वभाव को लेकर असमंजस में है. और इस बात को उप-कप्तान तिलक वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी स्वीकार किया. और इससे साफ है कि आज भारतीय टीम का भला हैदराबाद की सिर्फ सुनहरी यादों से ही नहीं होगा. 

यह भी पढ़ें:  संजू-अभिषेक ओपनर, नंबर 3 पर ईशान, वैभव को जगह नहीं, 1 बदलाव, चौथे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग -11

हैदराबाद का शानदार इतिहास

विंडीज के खिलाफ आज मैच से पहले तक भारत ने इस मैच पर सिर्फ तीन ही मैच खेले हैं. और इन तीनों ही मुकाबलों में भारत जीता है. और इन तीन मुकाबलों में भारतीय धुरंधर बल्लेबाजों की यादों का इतिहास सुनरा रहा है.  कितना सुनहरा, यह आप इससे समझ सकते हैं कि एक मैच में तो बांग्लादेश के खिलाफ दो साल पहले भारत तीन सौ रन से सिर्फ 3 ही रन पीछे रह गया था.  आप सुनहरे आंकड़ों पर गौर फरमाइएगा

तारीख         प्रतिद्वंद्वी  भारत का स्कोरपरिणामजीत का अंतर
 
12 अक्टूबर, 2024बांग्लादेश297/6 (20 ओवर)जीता133 रन
25 सितंबर, 2022ऑस्ट्रेलिया187/4 (19.5 ओवर)जीता6 विकेट
6 दिसंबर, 2019विंडीज209/4 (18.4 ओवर)जीता6 विकेट
उप-कप्ताान प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए, असमंजस बता गए!
'आप पिचों का आकलन किए बिना पहली गेंद से ही पूरी आक्रामकता (ऑल आउट) के साथ नहीं खेल सकते. एक दिवसीय क्रिकेट में, आप विकेट को समझने के लिए पांच या छह गेंदें ले सकते हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट में, गति पकड़ने से पहले आपके पास केवल एक या दो गेंदें होती हैं.' उन्होंने कहा, 'अभी तक ट्रैक नहीं देखा है, लेकिन देखेंगे कि शुरुआत में स्थितियां कैसा बर्ताव करती हैं और उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे. यह ताज़ा मिट्टी (फ्रेश सॉइल) की पिच है, इसलिए देखते हैं कि यह कैसी रहती है.'


ताजा मिट्टी की पिच करती है ऐसा बर्ताव

क्रिकेट में ताज़ा मिट्टी (फ्रेश सॉइल) से तैयार की गई पिच का बर्ताव इस बात पर निर्भर करता है कि वह लाल मिट्टी की है या काली मिट्टी की. हालांकि, सामान्य तौर पर एक ताज़ा पिच की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित होती हैं:

1. ताज़ा पिच का आम बर्ताव
 

शुरुआती मदद 

ताज़ा पिचों में नमी और ताज़ा रोलिंग होने के कारण मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल और सीम मूवमेंट मिलती है. शुरुआती 2-3 ओवरों में गेंद बल्ले पर थोड़ी रुककर या अतिरिक्त टप्पा खाकर आ सकती है, इसीलिए बल्लेबाजों को संभलकर खेलने की सलाह दी जाती है।

बल्लेबाजी के लिए अनुकूल 

एक बार शुरुआती कुछ ओवर निकल जाने के बाद, ताज़ा पिचों (विशेषकर लाल मिट्टी की पट्टियों पर) पर गेंद बहुत अच्छे से बल्ले पर आती है और स्ट्रोक खेलना आसान हो जाता है.

स्पिनर्स की भूमिका: ताज़ा पिचों पर मैच की शुरुआत में स्पिनर्स को कम टर्न मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है और धूप या इस्तेमाल के कारण पिच सूखती है, यह थोड़ा पकड़ बनाने लगती है, जिससे मध्य के ओवरों में स्पिनर्स को मदद मिल सकती है.


इस पिच पर पहले बैटिंग करते हुए पर्याप्त स्कोर

इस तरह की पिच पर आधुनिक टी20 क्रिकेट और मैदानों की स्थिति को देखते हुए पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी का औसत स्कोर 180 से 190 रन के बीच माना जाता है. अगर इसे आधार बनाया जाए, तो साफ है कि हैदराबाद में पहले बैटिंग करने वाली टीम को फायदा होगा और दो से ऊपर का स्कोर बनेगा ही बनेगा. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Namboori Thakur Tilak Varma, Shreyas Santosh Iyer, India, West Indies, India Vs West Indies 10/14/2026 Inwi10142026270276, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com