भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन तब करारा झटका लगा जब तेज गेंदबाज आकाश दीप सिर में चोट लगने के कारण मैच से बाहर हो गए. उनके स्थान पर ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट' के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है. न्यूजीलैंड की पहली पारी में पांच विकेट लेने के बाद भारतीय पारी में महत्वपूर्ण 29 रन बनाने वाले आकाश के हेलमेट पर बल्लेबाजी करते समय दो बार गेंद लगी. इस 29 वर्षीय खिलाड़ी को पहले जैकब डफी और फिर काइल जैमिसन की गेंद लगी. इससे आकाश के सिर में चोट (कनकशन) का पता चला, जिसके कारण उन्हें टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा.
भारत की ओर से कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर आकाश की जगह प्रसिद्ध मैदान पर उतरे. लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात रही कि एक बार फिर मोहम्मद सिराज को कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर टीम में शामिल नहीं किया गया है जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. फैन्स इसे एक बार फिर गलत फैसला करार दे रेह हैं.
STORY OF MOHAMMED SIRAJ IN NEW ZEALAND TOUR: - Played unofficial Test. - on bench for first 4 ODIs. - Played 5th ODI. - on bench in 1st Test. - on bench in 2nd Test. - Not considered for concussion sub for Akash Deep. Tough for any player 💔 https://t.co/RqEenYZYmX
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 29, 2026
Mohammad Siraj 𝗦𝘁𝗮𝘆𝗲𝗱 𝗦𝗶𝗹𝗲𝗻𝘁 When a Fan Said, "Bhai, Sorry, You Weren't Picked for the First Test against New Zealand." - But his silence said it all. 😭 https://t.co/hlpdyNvz3e
— Mukku (@Cric_Mukku) November 29, 2026
Akash Deep got hit on his helmet while batting and Prasidh Krishna replaced him as a concussion substitute 🤨 Once again, Mohammad Siraj has been ignored. If he isn't even considered as a concussion substitute, then why select him in the squad in the first place?🧐 #INDvNZ
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) November 29, 2026
I've been saying this for quite sometime . Ever since Gautam Gambhir became Head coach and Jay Shah took over as ICC chairman Muslim Cricketers from India are being completely sidelined from the team not cause of performance but cause of their religion. Mohammad Shami, Mohammad Siraj and Sarfaraz Khan are all victims of that. Even Sanju Samson a Roman Catholic has been in and out of the side all these years cause of dirty internal politics within the BCCI. When religion bias enters any cricket team it creates confusion, chaos and disorder in the team. When you pick any team you look at performance not at his religion. I've nothing to do with BCCI nor have any sort of association, affiliation or support towards them but you got to feel for Mohammad Siraj!!! His days are sadly numbered as an international cricketer cause of this issue!!
— Troll cricket unlimitedd (@TUnlimitedd) November 29, 2026
पूरी तरह से फिट, फिर भी सिराज को किया जा रहा नजरअंदाज
सिराज को मौका न मिलने से फैन्स निराश हैं. बता दें कि सिराज पूरी तरह से फिट हैं लेकिन इसके बाद भी उनको मौका नहीं दिया गया है. सिराज के सपोर्ट में कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स अपने-अपने बयान दे रहे हैं. अभी कपिल देव भी सिराज के टीम में शामिल न किए जाने से निराश हैं. सिराज जैसे अनुभवी खिलाड़ी को बार-बार मौका न देने से फैन्स भी काफी खफा है और इसे सिराज के साथ अन्याय करार दे रहे हैं.
टेस्ट मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे जिसके बाद न्यूजीलैंड की पहली पारी 356 रन पर आउट हो गई. भारत के खिलाफ कीवी टीम ने 110 रन की बढ़त हासिल की थी. वहीं, अब दूसरी पारी में ये खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 62 रन दो विकेट पर बना लिए थे.
यह भी पढ़ें | IND vs NZ LIVE Score, 2nd Test Day 3: बुमराह ने बरपाया कहर, हेनरी निकोल्स को अपनी ही गेंद पर लपका कैच
यह भी पढ़ें | IND vs NZ: आकाश दीप आउट, प्रसिद्ध कृष्णा बने सब्स्टीट्यूट, मगर क्यों?
यह भी पढ़ें | नंबर 1 उर्विल पटेल-अभिषेक शर्मा, पंत भी लिस्ट में, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाले 5 बैटर
यह भी पढ़ें | 15 रन चाहिए, क्रीज पर विराट कोहली-क्रिस गेल, विवियन रिचर्ड्स ने बताया किस गेंदबाज को थमाएंगे आखिरी ओवर?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं