Vaibhav Sooryavanshi: आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया गया है, भारत की टी-20 टीम में वैभव सू्र्यवंशी को मौका मिला है.सिर्फ 15 साल और 71 दिन की उम्र में, उनके जबरदस्त दबदबे के कारण चयनकर्ताओं के लिए उन्हें नज़रअंदाज करना नामुमकिन हो गया. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने साफ तौर पर कहा, "वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन ने हमें उन्हें चुनने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर खुद को टीम में जगह दिलाई है." बता दें कि वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया में एंट्री पाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. ऐसा कर उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बता दें कि जब सचिन को भारतीय टीम में चुना गया था तो तेंदुलकर की उम्र 16 साल और 205 दिन थी वही्ं, वैभव की उम्र इस समय तक 15 साल और 71 दिन है.
The next chapter of the 𝘝𝘢𝘪𝘣𝘩𝘢𝘷 𝘚𝘰𝘰𝘳𝘺𝘢𝘷𝘢𝘯𝘴𝘩𝘪 story that we're excited to watch unfold 🇮🇳💪 pic.twitter.com/n5gRzlcwHp
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) June 6, 2026
ऐसे में जानते हैं वैभव के सीनियर नेशनल टीम में चयन के मुख्य कारण क्या रहे..
1- आईपीएल 2026 रिकॉर्ड तोड़ने वाला सीज़न :-
- ऑरेंज कैप विनर :- 776 रन
- सीजन का सुपर स्ट्राइकर :- स्ट्राइक रेट 237.31
- सुपर सिक्स विनर :- 72 छक्के (वर्ल्ड रिकॉर्ड)
- टूर्नामेंट का MVP
- सीजन का उभरता हुआ खिलाड़ी
2- IPL के ऐतिहासिक रिकॉर्ड :-
आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी, सिर्फ 440 गेंदों में ऐसा कमाल कर आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा
आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी, गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 38 गेंदों में 101 रन की पारी खेली.
एक टी-20 टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा छक्के- :- 72 छक्के ☠️
टी-20 इतिहास के पहले बल्लेबाज जिन्होंने एक सीजन में पावरप्ले में 500 से ज़्यादा रन बनाए.
3- भारत की U19 और घरेलू क्रिकेट के रिकॉर्ड :-
भारत की U19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के स्टार खिलाड़ी रहे थे.
U19 वर्ल्ड कप में वैभव ने 7 मैचों में 439 रन बनाए, इंग्लैंड के खिलाफ U19 वर्ल्ड कप फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रन की पारी खेली जिसने विश्व क्रिकेट को हैरत में डाल दिया. अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बनाया.
4- यूथ टेस्ट में किसी भारतीय की ओर से सबसे तेज शतक
ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ़ 58 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास
5- वैभव सूर्यवंशी का अबतक का घरेलू करियर :-
सिर्फ 12 साल की उम्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने का बनाया रिकॉर्ड, बिहार के लिए डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी का फ़र्स्ट-क्लास क्रिकेट रिकॉर्ड
8 मैच | 207 रन
लिस्ट A क्रिकेट :-
8 मैच | 353 रन | स्ट्राइक रेट 164.95
कुल T20 करियर :-
34 मैच | 1477 रन | स्ट्राइक रेट 220.44
4 शतक और 6 अर्धशतक
पुरस्कार -
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (2025)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाथों प्रदान किया गया पुरस्कार
क्रिकेट में ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए बच्चों को दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
Congratulations to Vaibhav Suryavanshi.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) June 6, 2026
May you have the longest international career. May god protect you.

3 पारियां जिसे दुनिया को किया हैरान
आईपीएल करियर का पहला शतक
इन सबके अलावा वैभव ने ऐसी तीन पारियों खेली जिसने चयनकर्ताओं को यह बता दिया कि उन्हें टीम में शामिल क्यों किया जाना चाहिए. सबसे पहले उन्होंने आईपीएल करियर में अपना पहला शतक जमाया था. उस पारी में वैभव ने पहली ही गेंद पर शार्दुल को छक्का लगाया था. यह वह पारी थी जिसने आईपीएल में वैभव का आगाज कर दिया था.
मात्र 29 गेंदों में 97 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल एलिमिनेटर मुकाबले में मात्र 29 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेली थी. यह वह पारी थी जिसने हैदराबाद को गेम से बाहर कर दिया था. पैट कमिंस जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करना कोई आसान काम नहीं है लेकिन वैभव ने कर दिखाया. वैभव ने आईपीएल में उन सभी गेंदबाजों के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की जिसे दुनिया का महान गेंदबाज माना जाता है. वैभव की इस काबिलियत ने सेलेक्टरों को चुनने के लिए मजबूर कर दिया था.
आईपीएल क्वालीफायर 2 में 96 रन की पारी
भले ही राजस्थान की टीम आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई लेकिन आईपीएल क्वालीफायर 2 में आरसीबी के खिलाफ वैभव ने 96 रन की वह पारी खेली थी जिसने चयनकर्ताओं को अपना मुरीद बना दिया. वैभव ने 47 iगेंद पर 96 रन की पारी खेली, यह वह पारी थी जिसमें वैभव ने क्रीज पर जमकर खेलने का हुनर दिखाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं