Harmanpreet Kaur on IND vs PAK T20 WC Match: कप्तान हरमनप्रीत का ये 10वां टी-20 वर्ल्ड कप है. 2009 से शुरू हुए टी-20 वर्ल्ड कप से लेकर हरमनप्रीत कौर ने कोई टी-20 वर्ल्ड कप मिस नहीं किया है. क़रीब 7 महीने पहले नवी मुंबई में महिला वनडे वर्ल्ड जीतकर इतिहास कायम करनेवाली हरमनप्रीत ने जीत के फ़ौरन बाद NDTV से ख़ास इंटरव्यू में कहा था, “मेरा अगला टारगेट टी-20 वर्ल्ड कप जीतना है. मैं टी-20 का ख़िताब भी जीतना चाहती हूं. यही मेरा सपना है.”
कप्तान हरमन को है कॉन्फ़िडेंस
पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मैच टी-20 वर्ल्ड कप के ओपनर मैच से पहले हरमनप्रीत कौर कहती हैं, “मुझे क्रिकेट से प्यार है. ये मेर दिल के बेहद क़रीब है. मैं शुक्रगुज़ार हूं कि मैं दसवां वर्ल्ड कप खेल रही हूं. हम इस वर्ल्ड कप में भी पिछले वनडे वर्ल्ड कप जैसा ही अप्रोच और माइंडसेट रखेंगे. हम सब पॉज़िटिव माँडसेट के साथ जाएंगे और अपना बेस्ट देंगे.”
इसी साल टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय पुरुषों की टीम ने पाकिस्तान को रौंद दिया था. आज बर्मिंघम के एजबैस्टन में भारतीय महिला टीम की बारी है.टीम इंडिया की ये बेटियां इंग्लैंड में नये मिशन पर हैं. इनपर अब करीब डेढ़ सौ करोड़ भारतवासियों को पूरा भरोसा है .करीब 7 महीने पहले इसी महिला टीम ने 52 साल बाद पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का ख़िताब जीता और तब से इस टीम को लेकर फ़ैन्स की सोच भी बदल गई है.
आंकड़ों में पाक पर हावी भारत
पुरुष टीम की तरह ही पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारतीय महिला टीम के आंकड़े भी पाक पर इनके दबदबे की कहानी कहते हैं. दोनों टीमों के बीच अंतर्राष्ट्रीय टी-20 के 16 में से 13 मैच भारत ने जीते हैं.
टी-20 में भारत बनाम पाकिस्तान टक्कर
मैच 16
भारत जीता 13
पाकिस्तान जीता 3
टी-20 वर्ल्ड कप में भी 8 में से 6 मैच भारत के ही नाम रहे हैं.
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान
कुल मैच 8
भारत जीता 6
पाकिस्तान जीता 2
दोनों टीमों के बीच पिछले वर्ल्ड कप में 2024 में हुई भिड़ंत में भी ये मुक़ाबला एकतरफ़ा साबित हुआ.
2024 टी-20 वर्ल्ड कप
2024 महिला टी-20 वर्ल्ड कप- भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया
6 साल पहले फ़ाइनल में पहुंचा भारत
महिला टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले ग्रुप मैच में भारत की टीम पाकिस्तान से टक्कर लेगी. भारतीय टीम चार बार सेमीफ़ाइनल खेल चुकी है. जबकि, 2020 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ फ़ाइनल खेलकर टीम इंडिया उपविजेता रही. कप्तान हरमनप्रीत कौर का ये 10वां टी-20 वर्ल्ड कप है जिन्होंने 2009 से शुरू होकर सभी वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है. कप्तान को कई वजहों से टीम की जीत को लेकर अलग कॉन्फ़िडेंस है.
6 साल पहले मेलबर्न में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रनों से हरा दिया था. मगर फ़िलहाल टीम इंडिया को फ़ोकस पाकिस्तान की टीम है.
टीम इंडिया की इन धुरंधरों से उम्मीद
कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तचान स्मृति मंधाना, टॉप ऑलराउंडर जेमाइमा रॉड्रिगेज़ से लेकर धमाकेदार धमाकेदार ओपनर शेफालि वर्मा, पेसर क्रान्ति गौड़, सुपर क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ...टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों की फ़ेहरिस्त बेहद लंबी है. हरेक खिला़ड़ी में मैचविनर बनने का माद्दा है. कोच अमोल मजुमदार के पास इन सबको चैंपियन बनाने का हुनर भी है.
ओपनर स्मृति मंधाना
टी-20 मैच 166
रन 4333
बेस्ट 112
100/50 1/33
स्ट्राइक रेट 125
ओपनर शेफालि वर्मा
टी-20 मैच 106
रन 2722
बेस्ट 81
100/50 0/16
स्ट्राइक रेट 136
कप्तान हरमनप्रीत कौर
टी-20 मैच 197
रन 4075
बेस्ट 103
100/50 1/17
स्ट्राइक रेट -
ऑलराउंडर जेमाइमा रोड्रिगेज
टी-20 मैच 126
रन 2732
बेस्ट 76
100/50 0/16
स्ट्राइक रेट 119
ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा
टी-20 मैच 144
रन 1210
बेस्ट 64
100/50 0/2
स्ट्राइक रेट 106
स्पिनर दीप्ति शर्मा
टी-20 मैच 144
विकेट 161
इकॉनमी 6.32
पाकिस्तान में इनपर रहेगी नज़र
वहीं पाकिस्तान की अनुवी कप्तान फ़ातिमा साना और कोच वहाब रियाज़ ने भी इस वर्ल्ड कप के लिए अच्छी तैयारी की है.
पेसर फ़ातिमा साना (कप्तान)
टी-20 मैच 58
विकेट 48
इकॉनमी 7.53
बैटर फ़ातिमा साना (कप्तान)
टी-20 मैच 58
रन 715
बेस्ट 90
100/50 0/2
स्ट्राइक रेट 140
स्पिनर सादिया इक़बाल
टी-20 मैच 59
विकेट 73
इकॉनमी 5.79
विकेटकीपर बैटर मनीबा अली
टी-20 मैच 89
रन 1602
बेस्ट 102
100/50 2/3
स्ट्राइक रेट 98
ओपनर गुल फ़िरोज़ा
टी-20 मैच 27
रन 398
बेस्ट 62*
100/50 0/2
स्ट्राइक रेट 106
महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का पलड़ा कहीं भारी है. टी-20 की पूर्व उपविजेता टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं. एक बार फिर भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी तो इन बेटियों के लिए दुआओं के साथ करोड़ों भारतीयों का भरोसा भी होगा.
ग्रुप-A
ऑस्ट्रेलिया
बांग्लादेश
भारत
हॉलैंड
पाकिस्तान
दक्षिण अफ़्रीका
ग्रुप-B
इंग्लैंड
आयरलैंड
न्यूज़ीलैंड
स्कॉटलैंड
श्रीलंका
वेस्ट इंडीज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं