Vaibhav Sooryavanshi Jersey Number 3 Story: वैभव सूर्यवंशी जल्द ही भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं. भारतीय टीम आयरलैं के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी, भारतीय टीम आयरलैंड- इंग्लैंड दौरे के लिए भी रवाना हो गई है. टीम के साथ वैभव सूर्यवंशी भी नजर आए. बता दें कि इससे पहले वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम की जर्सी भी दी गई जिसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है. वीडियो में वैभव अपनी जर्सी को याद करके काफी भावुक नजर आए हैं.

थ्रोडाउन रघु के छुए पैर
वीडियो में देखा जा सकता है कि भारत के थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु अपने साथ वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम की जर्सी लेकर आए. दरवाजे पर जैसे ही वैभव ने थ्रोडाउन रघु को देखा तो उन्होंने उनके पैर छूए और आशिर्वाद लिया . इसके बाद 15 साल के वैभव ने टीम इंडिया की जर्सी बक्से से निकाली. टीम इंडिया की जर्सी पर अपना नाम देखकर वैभव इमोशनल नजर आए. लेकिन एक बात ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. दरअसल, वैभव की टीम इंडिया वाली जर्सी का नंबर 3 था. ऐसे में सभी फैन्स यह जानने को लेकर उत्सुक हो गए कि आखिर वैभव की जर्सी का का नंबर 3 कनेक्शन क्या है.
Ladies & Gentlemen
— BCCI (@BCCI) June 23, 2026
The moment the nation has been waiting for has arrived!
Vaibhav Sooryavanshi in #TeamIndia jersey. Witness this incredibly special moment ❤️ pic.twitter.com/sUUytFMPVw
बता दें कि वैभव एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो आने वाले समय में इतिहास बनाएंगे. वह भी उन खिलाड़ियों की कतार में शामिल हो सकते हैं जिस कतार में कपिल देव, सचिन तेंदुलकर और विराट जैसे दिग्गज मौजूद हैं. इन खिलाड़ियों की जर्सी का नंबर आज भी फैन्स को याद है. सचिन तेंदुलकर के नंबर 10, विराट के 18 और रोहित के 45 की तरह वैभव का 3 भी अब प्रशंसक याद रखेंगे.
वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया की जर्सी पर नंबर-3 क्यों !
दरसअल, जब वैभव ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी तो उनकी जर्सी का नंबर 12 था. रिपोर्ट्स के अनुसार वैभव की मां ने ही वैभव को नंबर 3 जर्सी पर रखने की सलाह दी है. दरअसल, उनकी मां ने यह सुझाव दिया कि 12 के अंकों (1 + 2) को जोड़ने पर 3 आता है. ऐसे में सीधे सिंगल डिजिट 3 वाली जर्सी पहनने की सलाह दी, जिसे उन्होंने अपना लिया और इसे अपना लकी नंबर बना लिया. बता दें कि वैभव ने ये बात राइजिंग स्टार्स एशिया कप के दौरान जर्सी नंबर-3 के बारे में जब उनसे सवाल पूछा गया था, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए इस सवाल का जवाब दिया था.
आईपीएल में पहनते हैं 12 नंबर की जर्सी
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव 12 नंबर की जर्सी पहनते हैं, दोनों अंकों को जोड़ने पर 3 बनता है. ऐसे में जब भारत के लिए जर्सी पहनने की बात आई तो वैभव ने अपनी जर्सी पर नंबर 3 लिखवाया.
18 नंबर की जर्सी भी पहन चुके हैं
साल 2025 में वैभव ने जब भारत अंडर 19 टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए थे तो वहां, होव के काउंटी ग्राउंड पर इंग्लैंड U19 के खिलाफ यूथ वनडे मैच में भारत U19 के लिए अपना डेब्यू करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 18 नंबर की जर्सी पहनी थी. जिसकी काफी चर्चा हुई थी. उस मैच में उनकी जर्सी के पीछे नंबर 18 लिखा था, 18 नंबर की जर्सी कोहली भी पहनते हैं इसलिए यह चर्चा जोर पकड़ी थी.
Vaibhav Suryavanshi Using 18 Number Virat Kohli Numbe jersey in Ind vs Eng U19 Match 😲 pic.twitter.com/XaJ4KpfHkB
— Ramesh Kumar (@kumr_ramesh25) June 27, 2025
ये भी पढ़ें- IND vs IRE: आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया रवाना , वैभव सूर्यवंशी की झलक वायरल - VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं