एक तरफ टीम इंडिया व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है, तो वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के दूसरे सितारे सबसे आखिर में खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए खुद को ढालने के लिए न्यूजीलैंड 'A' के खिलाफ भारत 'A' के लिए कोशिशों में जुटे हैं. लिंकॉन ने तीन दिनी मैच के आखिरी दिन जहां केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल जैसे स्टार नाकाम रहे, तो वहीं मैच के सबसे बड़े स्टार देवदत्त पडिक्कल के अलावा विदर्भ के 26 साल के युवा लेफ्टी बल्लेबाज यश राठौड़ ने दोनों ही पारियों में दमदार प्रदर्शन करते हुए टेस्ट सीरीज से पहले सेलेक्टरों को शानदार अंदाज में संदेश भेज दिया है. पहली पारी में नंबर छह पर 49 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए वाले यश राठौड़ दूसरी पारी में फिर से 66 रन बनाकर चर्चा में आए गए.
यश राठौड़ की पारी की यूएसपी जान लें
जहां स्थापित बल्लेबाज दौरे के पहले ही मैच में रन बनाने के लिए जूझते रहे, वहीं यश राठौड़ ने नई परिस्थितियों से उलट दोनों ही पारियों में सबसे ज्यादा स्ट्राइक निकाल दिखाया कि वह टेस्ट क्रिकेट के लिए ही नहीं, बल्कि व्हाइट-बॉल में खेलने का भी दम रखते हैं. पहली पारी में यश ने 3 चौकों और इतने ही छक्कों से बनाए नाबाद 44 रन से 89.80 का स्ट्राइक-रेट निकाला, तो वहीं दूसरी पारी में उनका स्ट्राइक रटे 91.67 का रहा. राठौड़ ने 72 गेंदों पर 8 चौकों से 66 रन बनाए. और राठौड़ के इसी अंदाज को देखते हुए सोशल मीडिया पर वह फैंस के बीच छा गए. उनकी तारीफ करते हुए फैंस ने यहां तक लिखा कि वह तो टेस्ट क्रिकेट में वनडे खेल रहे हैं !
Yash Rathod is playing ODI cricket in Tests and doing it with a seriously impressive technique. Intent + sound fundamentals is a rare combo in the longest format.
— Saurabh 🏏 (@MR_Cricologist) October 26, 2026
घरेलू फॉर्म को सीधा न्यूजीलैंड ले आए हैं यश
YASH RATHOD — TAKING HIS DOMESTIC FORM TO NEW ZEALAND! 🔥👏 👉1st Innings: 44 (49) | SR 89.80 👉2nd Innings: 66 (72) | SR 91.67 Fantastic batting from Yash Rathod! A crucial 44 in the first innings, followed by an even better 66 in the second. 💯 Very, very impressive. One to watch! 🇮🇳🔥 He has carried his remarkable domestic form onto the New Zealand tour. Of course, these are still early signs, but the intent and approach are very encouraging. 🔥
— AkCricTalks🎤🇮🇳 (@AKCricTalks) October 26, 2026
घरेलू क्रिकेट में बहुत ही दमदार
सिर्फ तीन साल पहले ही घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए पहला रणजी ट्ऱॉफी खेलने वाले यश राठौड़ ने बहुत ही कम समय में सेलेक्टरों को प्रभावित करते हुए भारत A टीम तक का सफर तय किया है. पिछले तीन साल में खेले 32 फर्स्ट क्लास मैचों में इस लेफ्टी बल्लेबाज ने 59.06 के औसत से 2894 रन बनाए हैं. उनका औसत ही अपने आप में बहुत कुछ कह देता है, तो वहीं इस दौरान उन्होंने 11 शतक और 13 अर्द्धशतक जड़े, जो उनकी बड़ी पारियां खेलने की निरंतरता को भी बखूबी बयां करता है.
F.A.Q Frequently asked Questions
1. प्र.: यश राठौड़ का घरेलू क्रिकेट में व्यक्तिगत परिचय और खेल शैली क्या है?
उ.: यश राठौड़ का जन्म 16 मई 2000 को नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था. वह घरेलू क्रिकेट में विदर्भ टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह बाएं हाथ के मजबूत मध्य क्रम के बल्लेबाज हैं, जो जरूरत पड़ने पर अपनी धीमी गति की बाएं हाथ की ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी से भी योगदान देते हैं
2. प्र.: यश राठौड़ घरेलू क्रिकेट (विशेषकर प्रथम श्रेणी) में किस तरह के प्रदर्शन और औसत के लिए जाने जाते हैं?
उ.: यश राठौड़ का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. उन्होंने अपने करियर में अब तक बेहतरीन बल्लेबाजी औसत (लगभग 55 से 61 के बीच) के साथ कई बड़े शतक और दोहरे शतक जड़े हैं, जिससे वह घरेलू सर्किट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं.
3. प्र.: यश राठौड़ के करियर का अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर क्या रहा है?
उ.: प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 194 रन है, जो उन्होंने दलीप ट्रॉफी फाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन की ओर से खेलते हुए बनाया था। इसके अलावा सीमित ओवरों में भी उनका सर्वाधिक स्कोर 138* रन रहा है
4. प्र.: क्या यश राठौड़ ने भारत की आयु-वर्ग या 'इंडिया ए' टीमों का प्रतिनिधित्व किया है?
उ.: हाँ, अपनी लगातार शानदार घरेलू फॉर्म और लगातार रनों के अंबार के दम पर यश राठौड़ भारत की अंडर-19, इंडिया इमर्जिंग और 'इंडिया ए' जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने नवंबर 2019 में एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के दौरान अपना लिस्ट 'ए' डेब्यू किया था.
5. प्र.: घरेलू क्रिकेट (जैसे रणजी ट्रॉफी) में यश राठौड़ की प्रमुख उपलब्धियां क्या हैं?
उ.: उन्होंने विदर्भ टीम के लिए खेलते हुए कई रिकॉर्ड बनाए हैं. रणजी ट्रॉफी और घरेलू सत्रों में लगातार तीन शतक लगाने और नॉकआउट मुकाबलों (जैसे सेमीफाइनल व फाइनल) में बड़ी और मैच जिताऊ पारियां खेलकर अपनी टीम को सफलता दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं