विज्ञापन

उसमें वह X फैक्टर है.. यह खिलाड़ी है विश्व क्रिकेट का दूसरा 'वैभव सूर्यवंशी', युवराज सिंह ने बताया

Vaibhav Suryavanshi vs Rahul Kumar: भारत के पूर्व दिग्गज युवराज सिंह ने उस खिलाड़ी के बारे में अपनी राय दी है जिसे वो विश्व क्रिकेट का दूसरा वैभव सूर्यवंशी मानते हैं.

उसमें वह X फैक्टर है.. यह खिलाड़ी है विश्व क्रिकेट का दूसरा 'वैभव सूर्यवंशी', युवराज सिंह ने बताया
Yuvraj Singh on Vaibhav Suryavanshi vs Rahul Kumar

Who is Rahul Kumar,  compared to Vaibhav Suryavanshi: युवराज सिंह ने एक ऐसे खिलाड़ी को लेकर बात की है जिसे देखकर उन्हें लगता है कि वह खिलाड़ी दूसरा 'वैभव सूर्यवंशी' है. युवराज सिंह ने 18 साल के बल्लेबाज राहुल कुमार को भविष्य का बड़ा स्टार करार दिया है. स्पोर्ट्स तक के पॉडकास्ट में बात करते हुए युवराज सिंह ने कहा, "मैं राहुल के साथ काम करने वाला हूं. मुझे लगता है कि वह बड़ा बल्लेबाज बनेगा. उसे अगले एक साल में बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार करना है. मुझे लगता है कि उसमें वह एक्स फैक्टर है जैसा हम वैभव सूर्यवंशी में देखते हैं."

Add image caption here

Add image caption here

कौन है राहुल कुमार 

बता दें कि राहुल कुमार18 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जो बल्लेबाजी के अलावा ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने वाले राहुल पंजाब और भारतीय अंडर 19 टीम के लिए खेल चुके हैं. राहुल ने साल 2025 में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में राहुल ने शेष भारत के खिलाफ 182 गेंदों में 125 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी पहचान बनाई थी. राहुल अबतक 4 अंडर 19 वनडे मैच में 81.70 की औसत के साथ 245 रन बना चुके हैं. इसके अलावा वीनू मांकड़ ट्रॉफी में 56.25 की औसत से 225 रन बनाने में सफल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-  IPL Points Table 2026: सीएसके की दूसरी हार से प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल, इन दो टीमों पर मंडराया खतरा

ये भी पढ़ें-  वैभव सूर्यवंशी और रफ्तार के सौदागर जोफ्रा ऑर्चर का हुआ आमना-सामना तो हुआ कुछ ऐसा

Latest and Breaking News on NDTV

दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी जो 15 साल की उम्र में ही अपनी बल्लेबाजी से विश्व क्रिकेट को हैरान कर चुके हैं. आईपीएल 2026 में वैभव ने सीएसके के खिलाफ अपने पहला मैच में 17 गेंद पर 51 रन की तूफानी पारी खेली थी जिसने यह साबित कर दिया है कि वह खिलाड़ी कोई तुक्का नहीं बल्कि असली बल्लेबाज है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com