विज्ञापन

Who is Naman Tiwari: कौन हैं नमन तिवारी? 145 की रफ्तार से करते हैं गेंदबाजी, विराट कोहली के छुए पैर, रिएक्शन हुआ वायरल

Who is Naman Tiwari Touches Virat Kohli Feet, RCB vs LSG IPL 2026: 8 नवंबर 2005 को लखनऊ में जन्मे नमन तिवारी भारतीय क्रिकेट के नए 'स्पीड स्टार' बनकर उभर रहे हैं.

Who is Naman Tiwari: कौन हैं नमन तिवारी? 145 की रफ्तार से करते हैं गेंदबाजी, विराट कोहली के छुए पैर, रिएक्शन हुआ वायरल
Who is Naman Tiwari Touches Virat Kohli Feet, RCB vs LSG IPL 2026:

Who is Naman Tiwari Touches Virat Kohli Feet, RCB vs LSG IPL 2026: आईपीएल 2026 के मैदान पर कल एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच हुए मुकाबले के बाद, लखनऊ के उभरते हुए तेज गेंदबाज नमन तिवारी अपने आदर्श विराट कोहली से मिलने पहुंचे. इस मुलाकात के दौरान नमन ने जैसे ही सम्मान में विराट कोहली के पैर छुए, विराट तुरंत पीछे हट गए और बड़े भाई की तरह उन्हें गले लगा लिया. विराट का "अरे भाई, बस-बस" वाला यह अंदाज और नमन का अपने सीनियर के प्रति यह सम्मान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Tanuj

धोनी की याद दिला गया विराट का यह अंदाज

मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली को नमन तिवारी, मुकुल चौधरी और अन्य युवा खिलाड़ियों को 'मेंटॉर' की तरह टिप्स देते देखा गया. फैंस विराट के इस बर्ताव की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से कर रहे हैं. माही को भी अक्सर मैच के बाद मैदान पर विरोधी टीम के युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट के गुर सिखाते देखा जाता रहा है. अब विराट का यह 'धोनी अवतार' फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

कौन हैं नमन तिवारी? (Who is Naman Tiwari)

8 नवंबर 2005 को लखनऊ में जन्मे नमन तिवारी भारतीय क्रिकेट के नए 'स्पीड स्टार' बनकर उभर रहे हैं. बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज अपनी 145 किमी/घंटा की रफ्तार और सटीक बाउंसरों के लिए चर्चा में है.

पिता से मांगा था 3 साल का वक्त

लखनऊ के मॉडर्न एकेडमी से पढ़ाई करने वाले नमन के लिए क्रिकेटर बनने का सफर आसान नहीं था. उन्होंने अपने पिता से खुद को साबित करने के लिए सिर्फ 3 साल का समय मांगा था और आज वह अपनी मेहनत के दम पर आईपीएल तक पहुंच चुके हैं.

अंडर-19 वर्ल्ड कप का हीरो हैं नमन तिवारी

नमन ने 2024 के अंडर-19 विश्व कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 12 विकेट चटकाकर सुर्खियां बटोरी थीं. उत्तर प्रदेश टी20 लीग (UPT20) में नोएडा सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 10 मैचों में 19 विकेट लिए थे, जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 1 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है.

दुनिया का सबसे तेज गेंदबाज बनना लक्ष्य 

नमन तिवारी इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ के लिए नेट गेंदबाज के रूप में भी काम कर चुके हैं. उनका अंतिम लक्ष्य न केवल टीम इंडिया की जर्सी पहनना है, बल्कि दुनिया का सबसे तेज गेंदबाज बनना भी है. विराट कोहली के साथ उनकी यह मुलाकात और किंग कोहली का वह मार्गदर्शन नमन के करियर के लिए एक बड़ी प्रेरणा साबित हो सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com