Arjun Tendulkar and Saaniya Chandok Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में आने का न्यौता दिया. सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर राष्ट्रपति के साथ सपरिवार मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,"पिछली फरवरी में, माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में हमारी मेजबानी की थी. आज जब हम राष्ट्रपति से मिले और उन्हें अर्जुन और सानिया की शादी में बुलाया, तो हमने उन प्यारी यादों में से कुछ को फिर से ताजा कर लिया. आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, राष्ट्रपति."
Last February, Hon'ble President Smt. Droupadi Murmu ji graciously hosted us at Rashtrapati Bhavan.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 10, 2026
We relived some of those cherished memories when we met the President today to invite her to Arjun and Saaniya's wedding. Thank you for your warm wishes, Hon'ble President.… pic.twitter.com/oZA4nZmzfo
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी 5 मार्च 2026 को मुंबई में होगी. शादी से पहले की रस्में 3 मार्च से शुरू हो जाएंगी. 26 साल के बाएं हाथ के पेसर अर्जुन ने पिछले साल अगस्त में बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक से सगाई की थी.
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक? (Who Is Sania Chandok?)
खेल जगत में 'क्रिकेट के भगवान' के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर के घर जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं. उनके इकलौते बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी होने जा रही है. लोग जानने को बेहद उत्सुक हैं कि आखिर वो कौन सी लड़की है जो सचिन की बहु बनने जा रही है. अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं. अर्जुन तेंदुलकर की जिस लड़की से शादी होने जा रही है. वह उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक हैं. बीते बुधवार (13 अगस्त 2025) को क्यूट कपल्स ने एक दूसरे को इंगेजमेंट रिंग पहनाई. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वह शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे.
मशहूर कारोबारी रवि घई की पोती हैं सानिया चंडोक
सानिया चंडोक देश के मशहूर कारोबारी रवि घई की पोती हैं. घई परिवार फाइव स्टार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी जैसे बिजनेस में सक्रीय है, जो हेल्थ-फ्रेंडली आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट ब्रांड जैसी चीजें बनाने में माहिर है. यही नहीं ग्रैविस गुड फूड्स भी घई परिवार का ही है.
लक्जरी पेट स्पा की फाउंडर हैं सानिया
मशहूर खानदान से आने के बावजूद सानिया ने अपना रास्ता खुद बनाया है. वह मौजूदा समय में आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित एक प्रीमियम पेट सैलून, स्पा और स्टोर, मिस्टर पॉज की संस्थापक हैं. जो दर्शाता है कि वह खूबसूरत होने के साथ-साथ काफी मेहनती भी हैं.
सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से किया है ग्रेजुएशन
सानिया चंडोक ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है. वह अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की भी बेहद खास हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें साथ में देखी जा सकती हैं.
IPL 2026 में LSG की जर्सी में दिखेंगे अर्जुन तेंदुलकर
बाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज अर्जुन तेंदुलकर गोवा की तरफ से बतौर ऑलराउंडर घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने 22 प्रथम श्रेणी मैचों में 48 विकेट लेने के साथ ही 620 रन बनाए हैं. इसके अलावा 23 लिस्ट ए मैचों में 25 विकेट और 155 रन उनके नाम हैं. अर्जुन आईपीएल का भी हिस्सा हैं. 2021 में मुंबई इंडियंस में वह शामिल हुए थे. 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल में उन्होंने डेब्यू किया था. अब तक आईपीएल के 5 मैचों में वह 3 विकेट ले चुके हैं. आईपीएल 2026 में वह एलएसजी की जर्सी में दिखेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं