अंडर 19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अर्जुन राजपूत ने तूफानी पारी खेलकर अपना शतक केवल 80 गेंद पर पूरा किया .अर्जुन का यह शतक उस समय आया जब भारतीय टीम मुश्किल में थी, लेकिन इस युवा भारतीय बल्लेबाज ने बिना किसी दबाव के खेलते हुए शतक ठोक पाक गेंदबाजों के होश उड़ा दिए, अर्जुन ने अपनी पारी में ये खबर लिखे जाने तक 11 चौके और 4 छक्के लगाए हैं. बता दें कि इस मैच से पहले फैन्स वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे से काफी उम्मीद कर रहे थे लेकिन दोनों बल्लेबाज इस मैच में कोई खास नहीं कर पाए लेकिन अर्जुन ने पाक गेंदबाजों के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर उनके छक्के छुड़ा दिए. बता दें कि जिस परिस्थिती में अर्जुन बल्लेबाजी करने आए थे, उस समय भारत मुश्किल में था लेकिन इस युवा बल्लेबाज ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए जमकर बल्लेबाजी की और भारत को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने में सफल रहे.
One man show by Arjun Rajput, who scored a phenomenal 100* in just 80 balls against Pakistan🔥 https://t.co/M2UiTMdM69
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) November 8, 2026
यह एक ऐसी पारी है जिसे फैन्स हमेशा याद करेंगे. यह पारी अर्जुन के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है. क्योंकि ऐसी स्थिति में बल्लेबाजी करना किसी भी बल्लेबाज के टैलेंट को स्वीकार करने जैसा है. बता दें कि अर्जुन का परिवार बेहद ही गरीब रहा है. उनके पिता छोले-कुलचे का स्टॉल लगाया करते थे लेकिन अब उनके बेटे ने अपनी बल्लेबाजी से कमाल कर दिया है. अर्जुन ने 107 रन की पारी खेली जिसमें उनके बल्ले से 5 छक्के और 11 चौके निकले.
𝗛.𝗨.𝗡.𝗗.𝗥.𝗘.𝗗 💯 A clutch knock from Arjun Rajput, bringing up his century off 8️⃣0️⃣ deliveries 👏 Updates ▶️ https://t.co/WullKDGgH4 #MensU19AsiaCup https://t.co/bbCrgOxrZE
— BCCI (@BCCI) November 8, 2026
कुल्चा स्टॉल चलाने वाले परिवार के बेटे अर्जुन राजपूत ने रचा इतिहास
अर्जुन का सफर प्रेरणा देने वाला रहा है, अर्जुन एक गरीब परिवार से हैं जो जालंधर में एक छोटा सा कुलचा स्टॉल चलाते थे. पैसे की किल्लत के बावजूद, उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा और पंजाब जूनियर क्रिकेट सिस्टम में अपनी जगह बनाई. कुलचा स्टॉल से टीम इंडिया तक पहुंचना इस खिलाड़ी के लिए आसान नहीं था. अर्जुन ने इसके लिए काफी मेहनत की, जालंधर के अर्जुन राजपूत ने अब पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रनों की पारी खेलकर बताया दिया कि संघर्ष औऱ मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है. अर्जुन ने घरेलू एज-ग्रुप क्रिकेट में उनके लगातार अच्छा परफॉर्मेंस किया जिसका उनका फायदा मिला, अपने खेल से उन्होंने सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी खींचा, जिससे उन्हें इंडिया अंडर-19 टीम में चुना गया.
कौन हैं अर्जुन राजपूत?
जालंधर के अर्जुन बाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ स्पिनर हैं. उनके पिता होती राम पहले छोले-कुलचे का ठेला लगाते थे. लेकिन अब बेकरी की दुकान चलाते हैं. अर्जुन ने 7 साल की उम्र में जालंधर के हरभजन सिंह क्रिकेट इंस्टीट्यूट से अपनी शुरुआत की थी और कोर कोच विक्रम सिद्धू के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने का काम किया था. अर्जुन जालंधेर के डीएवी कॉलेज के छात्र रहे हैं.
यह भी पढ़ें | लारा-तेंदुलकर ओपनर, नंबर 3 पोंटिंग, कोहली नंबर 4, जैक कैलिस ने चुनी ऑल टाइम वनडे प्लेइंग -11
यह भी पढ़ें | IND vs PAK U19 LIVE Score: सहवाग-द्रविड़ के बेटे नहीं चले, कुल्चा स्टॉल चलाने वाले परिवार के बेटे का अर्धशतक
यह भी पढ़ें | दूसरे वनडे के बाद KL राहुल ने किया सरप्राइज, अधिकारी को दिया 'गेमचेंजर' अवॉर्ड और स्मार्टफोन, Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं