विज्ञापन

Who is Akash Madhwal: CSK का चौंकाने वाला फैसला, चोटिल हुआ बैटर, टीम में शामिल किया तेज गेंदबाज, कौन हैं आकाश मधवाल

Akash Madhwal replaced Ayush Mhatre: आकाश मधवाल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नेट बॉलर थे. लेकिन उन्हें आरसीबी स्क्वॉड का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिला

Who is Akash Madhwal: CSK का चौंकाने वाला फैसला, चोटिल हुआ बैटर, टीम में शामिल किया तेज गेंदबाज, कौन हैं आकाश मधवाल
Who is Akash Madhwal:

Akash Madhwal replaced Ayush Mhatre: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी गेंदबाजी का और मजबूत किया था. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले फ्रेंचाइजी ने आकाश मधवाल को आयुष म्हात्रे की जगह टीम में शामिल किया है. आयुष म्हात्रे इस सीजन बेहतरीन लय में दिख रहे थे, लेकिन हैदराबाद के खिलाफ मैच में उनकी हैमस्ट्रिंग खिंच गई और वो अब बाहर हो गए हैं. मधवान को चेन्नई ने 30 लाख में साइन किया है. 

कौन हैं आकाश मधवाल

उत्तराखण्ड के 32 साल के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नेट बॉलर थे. लेकिन उन्हें आरसीबी स्क्वॉड का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिला. इसके बाद 2022 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने चोटिल सूर्यकुमार यादव की जगह शाइन किया था. उन्हें उस सीजन भी खेलने का मौका नहीं मिला था. लेकिन 2023 सीजन में वह टीम का हिस्सा रहे और उन्होंने 8 मुकाबले खेले. इस दौरान उन्हें 14 विकेट झटके.

2023 सीजन में मधवाल ने तब मुंबई के गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभाली थी, जब टीम में जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर दोनों नहीं थे. चेन्नई में हुए एलिमिनेटर में उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 5 रन देते हुए 5 विकेट झटके थे. यह यह आईपीएल इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाज का प्लेऑफ मुकाबलों में सबसे बेहतर प्रदर्शन है. साथ ही आकाश अपने इस प्रदर्शन के दम पर अनिल कुंबले के साथ आईपीएल के किसी एक मुकाबले में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए थे. 

2024 सीजन में उन्होंने 5 मैच खेले और 5 विकेट झटके थे. 2025 सीजन के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी में उन पर राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच जमकर वीडिंग वॉर हुई. आखिर में राजस्थान को सफलता मिली और उन्होंने इस खिलाड़ी को 1.20 करोड़ में खरीदा. यह सीजन इस खिलाड़ी के लिए अच्छा नहीं रहा और  उन्होंने 4 मैचों में 4 विकेट धटके. 2026 सीजन के लिए उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला था. आईपीएल में 17 मैचों में उनके नाम कुल 23 विकेट हैं. 

आकाश मधवाल को घरेलू सर्किट में दमदार प्रदर्शन का भी इनाम मिला था, जब 2022-23 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए उन्हें उत्तराखंड का कैप्टन बनाया गया था. बात अगर इस तेज गेंदबाज के टी20 आंकड़ों की करें तो उन्होंने 56 टी20 मैचों में 61 विकेट झटके हैं. जबकि 23 लिस्ट ए मैचों में उनके नाम 25 विकेट और 14 फर्स्ट क्लास मैचों में 16 विकेट हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: CSK के खिलाफ मैच से मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, रोहित शर्मा के खेलने पर आया बड़ा अपडेट

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को बताया भविष्य का सुपरस्टार, तारीफ में कही बड़ी बात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com