Praful Hinge on how to dismiss Vaibhav Sooryavanshi Varun Aaron: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में हैदराबाद के गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी को 'गोल्डन डक' पर आउट करके सनसनी मचा दी थी. वैभव जो इस आईपीएल में बड़े से बड़े गेंदबाजों से नहीं रुके उन्हें अपने पहले ही आईपीएल मैच में प्रफुल हिंगे ने बांध कर रख दिया. बता दें कि प्रफुल ने वैभव सूर्यवंशी को 'गोल्डन डक' पर आउट करने के लिए एक खास तरह के बाउंसर का इस्तेमाल किया. इसके बाद खुद गेंदबाज ने खुलासा किया है. हैदराबाद की ओर से शेयर किए गए वीडियो में तेज गेंदबाजी कोच वरुण आरोन ने खुलासा किया कि प्रफुल ने उन्हें पहले ही कहा था कि वह वैभव का विकेट लाकर आपको देंगे, प्रफुल ने अपने वादे को पूरा किया.
कोच वरुण अरुण ने दिया था रणनीतिक सुझाव, कहा था वैभव को ओवर द विकेट डालने
प्रफुल ने वैभव के विकेट के पीछे की रणनीति पर भी बात की और कहा, "मैं वैभव को राउंड द विकेट गेंद करने वाला था लेकिन कोच वरुण अरुण ने मुझे ओवर द विकेट गेंद डालने के लिए कहा था. मैं उसको एक और गेंद ओवर द विकेट डालता लेकिन यह काम पहली ही गेंद पर हो गया". प्रफुल ने आगे कहा, "देखिए किसी भी तेज गेंदबाज के लिए विरोधी टीम का पहला विकेट लेना अहम होता है गेंदबाज का आत्मविश्वास बढ़ जाता है. मेरा शुरू से यही था कि मुझे बल्लेबाजों पर अटैक करना है. बल्लेबाजों को छोड़ना नहीं है टीम को जिताना है. "
VARUN AARON INTERVIEWING PRAFUL HINGE & SAKIB HUSSAIN. ♥️🥹
— Tanuj (@ImTanujSingh) April 15, 2026
- Proud Coach & their players!
pic.twitter.com/YK7SZ7Qxat
बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के डेब्यू करने वाले गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने एक बेहतरीन 'हार्ड-लेंथ' गेंद फेंकी, जिसने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को जल्दबाजी में एक गलत 'पुल शॉट' खेलने पर मजबूर कर दिया. जहां कई बड़े-बड़े गेंदबाज इस युवा खिलाड़ी के सामने पहले संघर्ष कर चुके थे, वहीं हिंगे ने बताया कि उन्होंने इस खास तरह से आउट करने की पहले से ही कल्पना कर ली थी. उन्होंने अपने साथियों को पहले ही बता दिया था कि वह विकेट लेने के लिए बाउंसर का इस्तेमाल करेंगे.
ये भी पढ़ें- CSK की जीत से IPL Points Table में उथल-पुथल, केकेआर के लिए प्लेऑफ में पहुंचना हुआ मुश्किल
ये भी पढ़ें- Sanju Samson: संजू सैमसन ने IPL में मचाई खलबली, धोनी का महारिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं