विज्ञापन

Women's T20 Cup 2026: भारत का साउथ अफ्रीका के साथ मुकाबला, जानें भारत में मैच का लाइव टेलीकास्ट कब और कितने बजे से होगा

महिला टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला होगा. भारतीय महिला टीम आज हर हाल में इस मैच को जीतने की कोशिश करेगी.

Women's T20 Cup 2026: भारत का साउथ अफ्रीका के साथ मुकाबला, जानें भारत में मैच का लाइव टेलीकास्ट कब और कितने बजे से होगा
Where to watch India vs South Africa: Live stream, TV channel in India

Women's T20 Cup 2026: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दो मैच जीतने के बाद 'विमेन इन ब्लू' हैट्रिक लगाने के इरादे से रविवार को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी। ऐसा पहली बार होगा, जब विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच पिछले साल के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की यादें भी ताजा करता है, जहां भारत ने साउथ अफ्रीकी टीम को हराकर ट्रॉफी जीती थी. हालांकि, रविवार का मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ ग्रुप-स्टेज का मैच है, लेकिन यह प्रोटियाज टीम के लिए बदला लेने और शायद इससे भी जरूरी, नॉकआउट स्टेज की ओर एक निर्णायक कदम उठाने का मौका है. हाल के वर्षों में महिला क्रिकेट में साउथ अफ्रीका और भारत के बीच एक जबरदस्त प्रतिद्वंद्विता देखने को मिली है। रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में 'ग्रुप 1' के एक अहम मुकाबले में जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, तो इस प्रतिद्वंद्विता का एक और अध्याय लिखा जाएगा.

हालांकि दोनों देश विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के सभी 10 संस्करण में खेले हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि टूर्नामेंट में यह उनका पहला मुकाबला होगा. यह मुकाबला ऐसे समय में हो रहा है जो बहुत अहम है, क्योंकि शुरुआती राउंड के बाद ग्रुप की स्थिति काफी दिलचस्प बनी हुई है. दोनों देशों के बीच अब तक टी20 फॉर्मेट में कुल 24 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है. 'विमेन इन ब्लू' ने इस टीम के खिलाफ 11 मैच जीते हैं, जबकि 10 मैच साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किए। वहीं, तीन मैच बेनतीजा रहे हैं. हालांकि, हाल के मुकाबलों में साउथ अफ्रीका को ज्यादा सफलता मिली है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 15 टी20 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका ने 9 में जीत हासिल की है.

भारत ने इस वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान के विरुद्ध 64 रन से जीत दर्ज की थी, जिसके बाद नीदरलैंड को 95 रन से हराया. एक तरफ भारतीय टीम ने अपने शुरुआती दो मुकाबलों में दमदार जीत हासिल करके खुद को शुरुआती दावेदारों में शामिल कर लिया है. वहीं, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के हाथों 65 रन से हार का सामना करने के बाद साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कड़े मुकाबले में 2 विकेट से जीत दर्ज की थी. ऐसे में रविवार के मैच का नतीजा ग्रुप 1 के शेष मुकाबलों की दिशा तय कर सकता है.

भारतीय टीम में फैंस की नजरें सलामी बल्लेबाजों पर होंगी। स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं, जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं। दूसरी तरफ, लौरा वोल्वार्ड्ट उस फॉर्म को फिर से हासिल करने के लिए उत्सुक होंगी, जिसकी बदौलत वह भारत के खिलाफ हालिया घरेलू सीरीज के पांच मुकाबलों में 330 रन बनाकर साउथ अफ्रीका की सबसे बेहतरीन खिलाड़ी रही थीं.

भारत की गेंदबाजी ने उसकी मजबूत बल्लेबाजी का बखूबी साथ दिया है. स्पिन जोड़ी दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने शुरुआती दो मुकाबलों में मिलकर 9 विकेट लिए हैं और बीच के ओवरों में लगातार दबाव बनाए रखा है. साउथ अफ्रीकी टीम को इस मुकाबले में एनेरी डर्कसेन से खासा उम्मीदे होंगी, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाकर स्पिन के खिलाफ उनकी काबिलियत दिखाई थी.

कितने बजे से शुरू होगा मैच

मैच का लाइव टेलीकास्ट 7 बजे से होगा. टॉस 6:30 बजे होगा. 

किस चैनल पर लाइव टेलीकास्ट

टीवी चैनल: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

लाइव स्ट्रीम: JioHotstar

भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, राधा यादव.

साउथ अफ्रीकी टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, शबनीम इस्माइल, सिनालो जाफ्टा, मारिजैन कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लूस, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लोए ट्रायन, डेन वैन नीकेर्क.

ये भी पढ़ें- 29 गेंद पर 94 रन जड़ मचाई खलबली ! अगर वैभव सूर्यवंशी का सामना मैल्कम मार्शल और एंडी रॉबर्ट्स जैसे खूंखार गेंदबाज से होता तो क्या होता?

ये भी पढ़ें- हार्दिक चूके, बुमराह की वापसी, कोहली को शर्त के साथ मौका, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

लेखक के बारे में
img
आईएएनएस
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ICC Women's T20 World Cup 2026, India, India Women, South Africa Women, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com