विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार से हिमाचल-महाराष्ट्र तक भारी बारिश, 20 राज्यों में IMD का अलर्ट

कल का मौसम, 22 जुलाई 2026: मौसम विभाग ने कल के लिए दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत 20 राज्यों में बारिश और कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार से हिमाचल-महाराष्ट्र तक भारी बारिश, 20 राज्यों में IMD का अलर्ट
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update 22 July
IANS

Kal Ka Mausam 22 July 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल चुका है. आज सुबह से ही दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं कल भी देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश के आसार जताए हैं. IMD ने कल दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में कल भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. कल कई इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि 23 जुलाई से मौसम में कुछ राहत देखने को मिलेगी. 22 जुलाई को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और आंधी (20-30 किमी/घंटा की गति से हवाएं) की संभावना है.

यूपी-बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी का कहना है कि पूर्वी यूपी में 23 जुलाई तक व्यापक बारिश की संभावना है, 22 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 24 जुलाई तक बारिश की संभावना है. 22 और 27 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है.

इसके अलावा बिहार में कल काफी बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है. 22 से 24 जुलाई और फिर 27 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश का भी अनुमान है.

कल कैसा रहेगा मौसम?

कल कैसा रहेगा मौसम?
Photo Credit: IMD

MP के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

करीब 10 दिनों के लंबे अंतराल के बाद मध्य प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार नीमच, मंदसौर, उज्जैन, महाकालेश्वर, आगर मालवा, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, देवास, भोपाल, बैरागढ़, नबीबाग, रायसेन, भीमबेटका, सांची, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, होशंगाबाद और नरसिंहपुर में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान में तूफान-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश का अनुमान लगाया है, जिससे हाल ही में पड़ी भीषण गर्मी से काफी राहत मिलेगी. आईएमडी ने कहा कि मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति में लौट आया है, जिससे बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में सक्रिय हो गई हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल भी कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर डिवीजनों के कुछ हिस्सों में हल्की से भारी बारिश की उम्मीद है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

हिमाचल में भारी बारिश का 'रेड अलर्ट'

मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश को लेकर जारी 'रेड' अलर्ट के मद्देनजर कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों और शिमला जिले के ठियोग उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थान मंगलवार को बंद कर दिए गए. मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही राज्य के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों में अचानक बाढ़ आने की आशंका भी जताई गई है.

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

  • गुजरात 
  • महाराष्ट्र
  • जम्मू-कश्मीर
  • लद्दाख
  • उत्तराखंड
  • हरियाणा
  • चंडीगढ़
  • पंजाब
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़

यह भी पढ़ें:  एक हफ्ते तक मॉनसून की झमाझम बारिश...दिल्ली NCR से यूपी-बिहार तक कहां कब बरसेंगे बदरा, पढ़ें IMD अलर्ट 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Kal Ka Mausam In Hindi, Kal Ka Mausam Kaisa Rahega, Weather Tomorrow, Weather Tomorrow Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com