विज्ञापन

इस दिन होगा न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान, जानें तमाम डिटेल

दौरे के लिए टी20 टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है. और बीसीसीआई ने इशारा कर दिया है कि वनडे टीम के चयन के लिए टी20 का प्रदर्शन आधार नहीं ही बनेगा

इस दिन होगा न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान, जानें तमाम डिटेल
टीम इंडिया की फाइल फोटो
source: X

टीम इंडिया विंडीज के खिलाफ सीरीज खेल रही है, लेकिन अब फैंस इस महीने के आखिर से शुरू होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के बार में बात करना शुरू कर दिया है. दौरे में टी20 सीरीज पहले खेली जाएगी और टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया है, जबकि वनडे टीम की घोषणा अगले कुछ दिनों के  भीतर की जाएगी. बोर्ड सचिव देवाजीत सैकिया ने बुधवार को ताया कि भारत के आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए पांच मैचों की वनडे सीरीज की भारतीय टीम का चयन "अगले दो-तीन दिनों में" कर लिया जाएगा. सैकिया ने इस अखबार को बताया, 'हम अगले दो या तीन दिनों में भारत की वनडे टीम का चयन करेंगे.' मान जा रहा है तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा 24 या 26 अक्टूबर को बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 'रिटर्न टू प्ले' (RTP) टेस्ट से गुजरेंगे. इसके बादबाद चयनकर्ताओं द्वारा 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा किए जाने की संभावना है.

गुरुवार को, जापान में 2026 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले अभियानों के बाद, भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा. प्रज्ञान ओझा के नेतृत्व वाली चयन समिति न्यूजीलैंड में 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए भारत की T20I टीम पहले ही चुन चुकी है. पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर को ऑकलैंड में शुरू होगी. ऐसा समझा जाता है कि बीसीसीआई द्वारा प्रज्ञान ओझा को राष्ट्रीय चयन समिति के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के लिए कहने के बाद, उन्होंने बुधवार को हैदराबाद में पहली बार टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और अपना 45वां जन्मदिन मना रहे मुख्य कोच गौतम गंभीर से मुलाकात की.

नए खिलाड़ियों में, जगह के लिए सबसे मजबूत दावेदारों में से एक मुंबई के सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे हैं, जो पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई लिस्ट ए सीरीज में कुछ प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद अपना पहला वनडे कॉल-अप पाने की मजबूत दौड़ में उभरे हैं. 23 वर्षीय शेडगे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत के लिए तीन T20I खेले थे, हाल ही में हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटे हैं. चोटिल सीनियर भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की जगह लेते हुए उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया. अपनी सीम गेंदबाजी से चार विकेट लिए और फिर आखिरी वनडे मैच में अपनी टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाते हुए 66 रन बनाए.

इस वजह से मिल सकता है शेडगे को फायदा

लगातार चोटों के कारण प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से पंड्या की लंबी अनुपस्थिति, उनके प्रदर्शन में गिरावट और पंड्या के सबसे अच्छे विकल्प यानी सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी के प्रदर्शन से शेडगे को फायदा मिल सकता है। शेडगे अब 18 अक्टूबर से बिलासपुर में हिमाचल के खिलाफ होने वाले 2026-27 सीजन के अपने दूसरे रणजी ट्रॉफी मैच के लिए मुंबई टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं.

F.A.Q= frequently Asked Questions से जानें तमान जानकारी

Q1. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत कब और कहाँ से होगी?

उत्तर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की इस रोमांचक वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर 2026 को ऑकलैंड के मैदान पर खेला जाएगा.

Q2. वनडे सीरीज के मुकाबले किन-किन स्टेडियमों और शहरों में आयोजित किए जाएंगे?

उत्तर: यह पूरी वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के अलग-अलग शहरों के प्रतिष्ठित मैदानों पर खेली जाएगी, जिसका पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:

  • पहला वनडे: 4 नवंबर – ऑकलैंड 

  • दूसरा वनडे: 7 नवंबर – वेलिंगटन 

  • तीसरा वनडे: 10 नवंबर – हैमिल्टन

  • चौथा वनडे: 13 नवंबर – माउंट माउंगानुई 

  • पांचवाँ वनडे: 15 नवंबर – माउंट माउंगानुई 

Q3. क्या इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है?

उत्तर: बीसीसीआई (BCCI) सचिव देवाजित सैकिया के अनुसार, न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का चयन अक्टूबर के मध्य में (अगले 2-3 दिनों के भीतर) आधिकारिक रूप से किया जाना तय हुआ है. चयन समिति कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर टीम को अंतिम रूप दे रही है.

Q4. क्या इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम में कुछ नए या युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद है?

उत्तर: हाँ, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ लिस्ट ए सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले मुंबई के युवा सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को अपना पहला वनडे कॉल-अप (Maiden ODI Call-up) मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा चोटिल खिलाड़ियों की स्थिति को देखते हुए कुछ अन्य युवा चेहरों को भी परखने की चर्चा है।

Q5. वनडे सीरीज के तुरंत बाद भारतीय टीम कौन सा दौरा या फॉर्मेट खेलेगी?

उत्तर: वनडे सीरीज (जो 15 नवंबर को समाप्त होगी) के ठीक बाद भारतीय टीम लाल गेंद क्रिकेट की ओर रुख करेगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर 2026 से वेलिंगटन में दो मैचों की महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से बेहद अहम है


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Shubman Singh Gill, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com