विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2017

Video: जब रोहित शर्मा ने न्‍यूजीलैंड के गेंदबाज मिचेल मैक्‍कलेंघन के हिंदी बोलने के कौशल का लिया 'टेस्‍ट'

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अस्तित्‍व में आने के बाद भारत दूसरे देश के मशहूर क्रिकेटरों के लिए 'दूसरा घर' बन चुका है. आईपीएल के सीजन के अलावा भी वे ऑफ सीजन में भी ये खिलाड़ी भारत टूर पर आते रहते हैं.

Video: जब रोहित शर्मा ने न्‍यूजीलैंड के गेंदबाज मिचेल मैक्‍कलेंघन के हिंदी बोलने के कौशल का लिया 'टेस्‍ट'
आईपीएल में मिचेल मैक्‍कलेंघन ने मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया था
नई दिल्‍ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अस्तित्‍व में आने के बाद भारत दूसरे देश के मशहूर क्रिकेटरों के लिए 'दूसरा घर' बन चुका है. आईपीएल के सीजन के अलावा भी वे ऑफ सीजन में भी ये खिलाड़ी भारत टूर पर आते रहते हैं. जाहिर है, भारत आने पर थोड़ी बहुत हिंदी की जानकारी आपके लिए बहुत काम की होती है. इसलिए कई क्रिकेटर कामचलाऊ हिंदी सीखने की कोशिश में जुटे हैं. ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली तो हिंदी के कई शब्‍द अधिकार के साथ बोल लेते हैं. न्‍यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिचेल  मिचेल मैक्‍कलेंघन हाल ही में भारत आए थे, इस दौरान दौरान उनकी मुंबई इंडियन टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने उनकी हिंदी की जानकारी को टेस्‍ट करने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जो कोई नहीं तोड़ना चाहेगा, जानिए क्या
रोहित ने इस बारे में वीडियो ट्विटर पर फैंस के साथ शेयर किया है.  मैक्‍कलेंघन ने अपनी हिंदी के बारे में बाद में फैंस से राय भी पूछी, जिस पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Sharma, Mitchell McClenaghan, Hindi Skill
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com