Arjun Tendulkar Predicted on Mukul Choudhary: केकेआर का जो हाल मुकुल चौधरी ने किया उसकी कल्पना सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने पहले ही कर दी थी. अर्जुन ने मुकुल को आईपीएल 2026 का ऐसा खिलाड़ी करार दिया था जो अपनी बल्लेाबजी से दुनिया को हैरान कर देगा. अर्जुन की यह भविष्यवाणी, केकेआर और लखनऊ के बीच खेले गए मैच में सच साबित हो गई, जब मुकुल ने केवल 27 गेंद पर 54 रन की नाबाद पारी खेली, अपनी पारी में मुकुल ने 7 छक्के और दो चौके लगाए. मुकुल की पारी के दम पर लखनऊ आखिरी गेंद पर मैच को जीतने में सफल रहा.
बता दें कि कुछ दिन पहले अर्जुन ने शुभंकर मिश्रा के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि मुकुल की 360-डिग्री हिटिंग क्षमता देखकर वह कितने हैरान रह गए थे. इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था, "मुकुल चौधरी जबरदस्त छक्के मारते हैं. कल एक प्रैक्टिस मैच में मैंने उनके छक्के देखे. मैं सचमुच बहुत प्रभावित हुआ. वह हर तरफ शॉट मारते हैं..स्क्वायर-लेग, पॉइंट, अपर कट, गेंदबाज के पीछे. मैं उनकी बैटिंग से सचमुच बहुत प्रभावित हुआ."
ये भी पढ़ें- IPL 2026: कौन हैं मुकुल चौधरी? KKR के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर पलट दी बाजी, क्रिकेट जगत हुआ हैरान
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी vs सचिन तेंदुलकर: 15 साल के वैभव और तब के 16 साल के सचिन ..किसमें कितना है दम ! जानें
मुकुल चौधरी ने ऐसे बाजी पलटी
मैच जीतने के लिए लखनऊ को आखिरी 4 ओवरों में 54 रनों की जरूरत थी, और क्रीज पर मुकुल मौजूद थे. उन्हें डेथ ओवरों में कैमरन ग्रीन, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा जैसे कुछ जाने-माने गेंदबाजों का सामना करना पड़ा, लेकिन इस बल्लेबाजने अपने 360-डिग्री बल्लेबाजी क्षमता से इन गेंदबाजों को हैरान और परेशान कर दिया और आखिर में लखनऊ को जीत दिला दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं