विज्ञापन

RCB vs GT: अगर बारिश के कारण रद्द हुआ बेंगलुरु-गुजरात का क्वालीफायर-1 तो क्या होगा? किसे मिलेगा फाइनल का टिकट

धर्मशाला में बेंगलुरु और गुजरात के बीच आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-1 खेला जाना है. अगर बारिश के चलते मैच रद्द हुआ तो इसका सीधा फायदा बेंगलुरु को मिलेगा.

RCB vs GT: अगर बारिश के कारण रद्द हुआ बेंगलुरु-गुजरात का क्वालीफायर-1 तो क्या होगा? किसे मिलेगा फाइनल का टिकट
What Will happen if RCB vs GT Qualifier 1 Wash out due to Rain

धर्मशाला में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-1 खेला जाना है. इस मैच की विजेता टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा. इस मैच के लिए कोई रिजर्व-डे नहीं है. सिर्फ क्वालीफायर-1 ही नहीं बल्कि एमिलिनेटर और क्वालीफायर-2 के लिए भी कोई रिजर्व-डे नहीं है. आईपीएल प्लेइंग कंडिशन के अनुसार, प्लेऑफ के मैचों के लिए कोई रिजर्व-डे नहीं होता है. हालांकि, फाइनल के लिए एक अतिरिक्त दिन की व्यवस्था की जाती है,  लेकिन बीसीसीआई की तरफ से इसका ऐलान किया जाता है. 2023 में गुजरात-चेन्नई का फाइनल मुकाबला रिजर्व-डे में गया था. ऐसे में सवाल होता है कि अगर आज का मैच और प्लेऑफ के बाकी मैच बारिश के चलते प्रभावित होते हैं या रद्द होते हैं तो क्या होगा?

अगर धर्मशाला में मैच बारिश से प्रभावित होता है तो अंपायरों की सबसे पहले कोशिश कम से कम 5-5 ओवरों का मैच कराने की होगी ताकि मैच का रिजल्ट आ सके. लेकिन अगर मैच की एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और मैच को अंतत: रद्द करना पड़ा तो आगे कौन जाएगा इसका फैसला प्वॉइंट टेबल से होगा. प्वॉइंट टेबल में जिसके अंक ज्यादा है, उसे फाइनल का टिकट मिलेगा. बेंगलुरु और गुजरात के 18-18 अंक हैं. तो ऐसी सूरत में कौन जाएगा? इस स्थिति में फैसला नेट रन रेट से होगा. बेंगलुरु का रन रेट गुजरात से अधिक है और वो फाइनल में जाएगी. यही नियम एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 में भी होगा. 

आरसीबी ने इस सीजन 14 में से 9 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान अपने नाम किया था. गुजरात टाइटंस ने भी इतने ही मुकाबले अपने नाम किए, लेकिन नेट रन रेट में अंतर होने की वजह से जीटी दूसरे पायदान पर रही. वहीं, एलिमिनेटर मैच 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

हैदराबाद लीग मुकाबलों में 14 में से 9 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रही, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 14 में से 8 मैच अपने नाम करते हुए चौथा पायदान हासिल किया था. अगर बारिश की वजह से एलिमिनेटर मैच धुलता है, तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी. क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम क्वालीफायर-1 गंवाने वाली टीम का सामना करेगी. इस मुकाबले में भी जो टीम लीग स्टेज के दौरान अंकतालिका में ऊपर होगी, वही टीम बारिश के चलते मैच रद्द होने की स्थिति में फाइनल का टिकट हासिल करेगी. 

यह भी पढ़ें: '15 गेंद खेलो, पूरे पैसा लो' रोहित- वैभव का नाम ले BCCI के इस नियम पर भड़के संजय मांजरेकर

यह भी पढ़ें: 'वर्कप्लेस पर फोन करके गाली दे रहे...' ट्रोलर्स पर भड़कीं श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा, 'लो दित्ता एक पॉइंट' वीडियो पर दी सफाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com