विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2017

श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच लाहौर में ही कराने पर अडिग पीसीबी प्रमुख नजम सेठी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने फिर दोहराया कि श्रीलंका उनकी टीम के खिलाफ एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिये लाहौर का दौरा करेगा.

श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच लाहौर में ही कराने पर अडिग पीसीबी प्रमुख नजम सेठी
पीसीबी प्रमुख नजम सेठी ने कि T20 मैच तय कार्यक्रम के अनुसार होगा (फाइल फोटो)
  • सेठी ने कहा-यह मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा
  • श्रीलंका बोर्ड इस बारे में अगले 24 घंटे में करेगा निर्णय
  • पाकिस्‍तान में श्रीलंका टीम पर 2009 में हुआ था आतंकी हमला
कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने फिर दोहराया है कि श्रीलंका टीम, पाकिस्‍तान के खिलाफ एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए लाहौर का दौरा करेगी. यह मैच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 अक्‍टूबर को गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. पीसीबी प्रमुख नजम सेठी ने मीडियाकर्मियों से कहा कि मैच तय कार्यक्रम के अनुसार होगा हालांकि श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को इस मामले में बैठक करके अगले 24 घंटों में फैसला करना है.

यह भी पढ़ें :BCCI से 7 करोड़ डॉलर मुआवजे की मांग करेगा पीसीबी

श्रीलंका क्रिकेट के 40 अनुबंधित खिलाड़ियों ने एक पत्र अध्यक्ष तिलंगा सुमतिपाला को सौंपा है जिसमें उन्होंने कहा है कि वे पाकिस्तान का दौरा नहीं करना चाहते हैं. इन खिलाड़ियों में वर्तमान टीम के अधिकतर खिलाड़ी शामिल हैं. पाकिस्तान आतंकी हमलों के लिये बदनाम है. गौरतलब है कि श्रीलंकाई टीम पर मार्च 2009 मे आतंकी हमला हुआ था जिसमें छह पाकिस्तानी पुलिसकर्मी मारे गये थे. इसके बाद अंतरराष्ट्रीय टीमों ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरा करने से इनकार कर दिया था. पीसीबी हालांकि इस साल पाकिस्तान सुपर लीग का फाइनल लाहौर में करवाने और इसके बाद वर्ल्‍ड इलेवन की टीम को तीन टी20 मैचों के लिए अपने देश बुलाने में सफल रहा था.

वीडियो: टीम इंडिया की सीरीज जीत में रोहित शर्मा चमके
सेठी ने कहा कि श्रीलंकाई टीम का एकमात्र मैच के लिये लाहौर दौरा पूर्व निर्धारित है और इस पर आईसीसी प्रतिनिधि की मौजूदगी में दोनों बोर्ड ने सहमति जताई थी. उन्होंने कहा, ‘‘हमें श्रीलंकाई टीम की मेजबानी करने की उम्मीद है क्योंकि हमने वर्ल्‍ड इलेवन को शीर्ष स्तर की सुरक्षा मुहैया करायी थी जिसकी प्रशंसा की गई थी.’ (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Najam Sethi, Pakistan Vs Sri Lanka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com