भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही में अपनी कुछ महिला प्रशंसकों का दिल बाग-बाग कर दिया. ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज के लिए रवाना होने से पहले कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर दिखाई पड़े, तो उत्साहित महिला प्रशंसक कोहली के साथ सेल्फी लेने के लिए बहुत ही ज्यादा उत्साहित दिखाई पड़ीं.सोशल मीडिया पर कोहली के फैंस क्लब द्वारा पोस्ट किए वीडियो में विराट एक महिला फैन से बात करते दिखाई पड़ रहे हैं, जो उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बहुत ही ज्यादा उत्साहित दिख रही है.वहीं, कोहली को साथ ही अंदर जाने की भी जल्दी है, लेकिन जैसे ही कोहली भीतर जाने लगते हैं कि उत्साहित महिला फैन कोहली का हाथ पकड़ लेती है. महिला की आवाज भी आती है, "मेरे को कैमरा नहीं आता है."
Virat Kohli clicked with a fan in Mumbai 🥰❤️
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) November 8, 2024
- Sweet gesture by King Kohli pic.twitter.com/ezxDT2G8cL
इस पर कोहली इत्मिनान से फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन जब तस्वीर खिंच नहीं पाती है और कोहली जाने लगते हैं, तो महिला फैन एक बार फिर से विराट का हाथ पकड़ लेती है. इस पर सामने खड़ा एक शख्स कहता है कि मैं फोटो लेता हूं और कोहली भी कहते हैं, "हां वह लेंगे." इसके बाद कोहली आराम से खड़े होकर महिला फैन की फरमाइश को पूरा करते हैं. बहरहाल, विराट के फैंस तो अपने हीरो की इस अदा पर बहुत ही ज्यादा फिदा हो गए हैं. आप कमेंट देखिए
Nice gesture by Virat Kohli ❤️
— Aashutosh Parbat (@aashutoshparbat) November 8, 2024
ऐसे कमेटों की झड़ी लग गई है
So sweet of you
— Vimla Bishnoi (@Vimlabishnoi94) November 8, 2024
फैंस को इस वीडियो पर आनंद बहुत आ रहा है
😂😂
— Smile Bali (@SmileBali23) November 8, 2024
आंटी ने तो घसीट ही लिया
Aunty ney toh gaseet he liya
— Smile Bali (@SmileBali23) November 8, 2024
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं