US Iran War: मिडिल ईस्ट में पिछले एक महीन से अधिक समय से जारी जंग अब पुल युद्ध में बदलती दिख रही है. पहले अमेरिका ने ईरान के सबसे ऊंचे पुल को हमले में गिरा दिया, जिसमें आठ लोग मारे गए और 95 घायल हो गए. ट्रंप ने इसकी शेखी बघारी और ईरान को जल्दी से डील करने की धमकी दी. इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में ऐसे 8 अहम पुलों की एक लिस्ट जारी की है, जिसे वो निशाने पर ले सकता है.
ईरान की अर्ध-सरकारी फार्स न्यूज एजेंसी ने कहा कि ईरान के सबसे ऊंचे B1 पुल पर हुए दो हमलों के बाद खाड़ी देशों और जॉर्डन में कई प्रमुख पुल इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के टारगेट पर हो सकते हैं. ईरान की इस लिस्ट में ये पुल शामिल हैं:
- कुवैत में शेख जाबेर अल-अहमद अल-सबा समुद्री पुल
- UAE में 3 पुल-- शेख जायद पुल, अल मकता पुल और शेख खलीफा पुल
- सऊदी अरब को बहरीन से जोड़ने वाला किंग फहद कॉज़वे पुल
- जॉर्डन में भी 3 पुल-- किंग हुसैन ब्रिज, दामिया ब्रिज और अब्दौन ब्रिज
ईरान के सबसे ऊंचे पुल पर अमेरिका का हमला
गुरुवार को अमेरिकी-इजरायली हमलों ने मिडिल ईस्ट के सबसे ऊंचे पुल को आंशिक रूप से नष्ट कर दिया गया. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले से पहले ईरान को "पाषाण युग में वापस ले जाने" वाली बमबारी करने की चेतावनी दी थी. 136 मीटर ऊंचा B1 पुल अभी भी निर्माणाधीन था और इसे तेहरान को पश्चिमी शहर कारज से जोड़ना था.

ईरान के सरकारी मीडिया कारज के अनुसार, हमले में आठ लोग मारे गए और 95 घायल हो गए. पुल के बीच में दो बार हमला किया गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हमले के बाद पुल का बड़ा हिस्सा ढहते हुए देखा गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी फुटेज पोस्ट किया जिसमें B1 पुल से धुआं उठता दिख रहा है. ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान पांच सप्ताह के युद्ध को समाप्त करने के लिए मेज पर नहीं आया तो और विनाश होगा.
This is why Iran still has missiles to shoot off. He took out a portion of a bridge for optics and not effect. It will be open again in 1 month. Take out the cable-stay section and the missile storage. @realDonaldTrump pic.twitter.com/tr9aJNMTtJ
— Miska Simpson (@SimpsonMiska) April 3, 2026
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने X पर एक पोस्ट में कहा: "अधूरे पुलों सहित नागरिक संरचनाओं पर हमला, ईरानियों को सरेंडर करने के लिए मजबूर नहीं करेगा. यह केवल अव्यवस्थित दुश्मन की हार और नैतिक पतन को दिखाता है."
यह भी पढ़ें: ट्रंप कह रहे ईरान युद्ध में टारगेट पूरा हुआ तो फिर आर्मी चीफ और जनरलों को क्यों हटाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं