Sai Sudharsan Bizarre dismissal: कभी-कभी क्रिकेट के मैदान पर कुछ ऐसी घटना देखने को मिलती है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. ऐसा ही कुछ आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मैच में हुआ, जब गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन हिट विकेट होकर आउट हो गए. साई ने मैच में 58 रन की पारी खेली, एक समय ऐसा लग रहा था कि साई बड़ा स्कोर करने में सफल हो जाएंगे लेकिन उनकी उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.
लगातार दूसरी बार हिट विकेट हुए साई सुदर्शन
आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 7 विकेट से हराया. आरआर से मिले 215 रनों के लक्ष्य को जीटी ने 3 विकेट खोकर 18.4 ओवर में हासिल किया. मैच में साई सुदर्शन बृजेश शर्मा की गेंद पर शॉट मारने के बाद हिट विकेट हो गए. हुआ ये कि शॉट खेलने के बाद सुदर्शन के हाथ से उनका बल्ला छूट गया और सीधे स्टंप पर जाकर लग गया. इसके बाद साई को हिट विकेट होकर पवेलियन जाना पड़ा. इससे पहले क्वालीफायर-1 में आरसीबी के खिलाफ भी साई सुदर्शन हिट विकेट आउट हुए थे. अब साई सुदर्शन आईपीएल इतिहास में लगातार दो पारियों में हिट-विकेट आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
Hit wicket! Twice in two innings! 🤯
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 29, 2026
So unlucky for #SaiSudharsan! Everyone is in disbelief! 😳💔#TATAIPL Qualifier 2 👉 #GTvRR | LIVE NOW 👉https://t.co/pv6LOaRl1f pic.twitter.com/vefx3gx65i
तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची गुजरात
गुजरात टाइटंस की शुरुआत शानदार रही. कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने पहले विकेट के लिए 12.5 ओवर में 167 रन जोड़े. सुदर्शन 32 गेंदों का सामना करने के बाद 58 रन बनाकर आउट हुए.उन्होंने अपनी इस पारी में 8 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, गिल ने शतकीय पारी खेली. जीटी के कप्तान ने 53 गेंदों में 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। गिल आईपीएल प्लेऑफ में शतक लगाने वाले पहले कप्तान भी बने. जोस बटलर 9 रन बनाकर नाबाद रहे, तो वॉशिंगटन सुंदर 9 गेंदों में 16 रन बनाकर नांद्रे बर्गर का शिकार बने। राहुल तेवतिया 2 चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं