विज्ञापन

Video : वैभव सूर्यवंशी का तूफान, मैट हेनरी के चेहरे पर खामोशी, कमेंटेटर के उड़े होश, 15 साल के बल्लेबाज की बैटिंग का ऐसा था रोमांच

IPL 2026: जब वैभव ने मैट हेनरी की गेंद पर छक्के की बरसात की तो कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर भी जोश में थे. उनके बोलने के तरीके में जोश साफ झलक रहा था.

Video : वैभव सूर्यवंशी का तूफान, मैट हेनरी के चेहरे पर खामोशी, कमेंटेटर के उड़े होश, 15 साल के बल्लेबाज की बैटिंग का ऐसा था रोमांच
Vaibhav Suryavanshi Matt Henry for two sixes in 15-ball 50

Matt Henry vs Vaibhav Suryavanshi: मैट हेनरी न्यूजीलैंड के एक बेहतरीन तेज गति के गेंदबाज़ हैं, जो अपनी घातक सीम मूवमेंट के लिए जाने जाते हैं. लेकिन आईपीएल 2026 में जब उनका सामना 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से हुआ तो उन्हें यह एससास हुआ कि विस्फोटक बल्लेबाजी क्या होती है. आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में सीएसके और राजस्थान के बीच मैच के दौरान जब मैट हेनरी का सामना वैभव सूर्यवंशी से हुआ तो क्रिकेट का रोमांच चरम पर था.

पहले छूटा कैच

हालांकि वैभव मैट हेनरी की पहली गेंद पर आउट होने से बच गए, वैभव सूर्यवंशी का कैच कार्तिक शर्मा ने उस समय छोड़ दिया जब उन्होंने अपना खाता भी नहीं खोला था. यह तब हुआ जब वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पहली ही गेंद का सामना कर रहे थे.

ये भी पढ़ें-  वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद पर 52 रन बनाकर टी-20 में बनाया World Record, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

फिर आया 15 साल के बल्लेबाज का तूफान

इस निडर बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इसके बाद अगली गेंद पर गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में, छक्का जड़ दिया और बता  दिया कि कैच छूटने के बाद वो गेंदबाजों का किया हश्र कर सकते हैं.  हेनरी इस समय के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं, और इस युवा बल्लेबाज ने आते ही कीवी तेज गेंदबाज पर दबाव बना दिया.  सूर्यवंशी ने मैच में 15 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया, और फिर 17 गेंदों में ताबड़तोड़ 52 रन बनाकर आउट हो गए. 

हेनरी के उड़े हेश

मैट हेनरी जब गेंदबाजी करने आए थे काफी जोश में थे. उनकी बॉडी लैंग्वेज को देखकर लग रहा था कि वो वैभव पर दबाव बनाने में सफल रहेंगे. पहली गेंद पर वैभव का कैच भी छूटा, तब ऐसा लगा कि वैभव अगली  गेंद को संभल कर खेलेंगे लेकिन इस 15 साल के बल्लेबाज ने बता दिया कि क्यों उनकी तुलना क्रिस गेल से होती है, अगली गेंद पर छक्का लगाकर वैभव ने आईपीएल 2026 का धमाकेदार आगाज कर दिया. 

कमेंटेटर के भी उड़े होश

जब वैभव ने मैट हेनरी की गेंद पर छक्के की बरसात की तो कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर भी जोश में थे. उनके बोलने के तरीके में जोश साफ झलक रहा था. वैभव ने मैच में 305.88 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाकर तूफान ला लिया. वैभव ने 5 छक्के और 4 चौके लगाए और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद पर 52 रन बनाए. सीएसके को राजस्थान  ने 8 विकेट से हरा दिया. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com