Kuldeep Yadav: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच (IND vs NZ 2nd T20I) में भारत को आखिरी ओवर में जीत मिली, भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया. लेकिन इस जीत को पाने में भारतीय बल्लेबाजों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी. यही कारण कहा कि 19.5 ओवर के बाद भारतीय टीम जीत हासिल कर पाई. भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव (suryakumar yadav) ने अपनी बल्लेबाजी के विपरीत बैटिंग की और 31 गेंद पर 26 रन बनाए, जिसमें केवल 1 चौके शामिल रहे. भले ही मैच को सूर्या ने बचा लिया लेकिन भारतीय गेंदबाजों की भी खूब तारीफ हुई. खासकर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया और अपनी घुमती हुई गेंदों पर बल्लेबाजों को हैरान कर दिया. दरअसल, न्यूजीलैंड की पारी के दौरान कुलीदीप ने जिस अंदाज में डेरिल मिशेल को बोल्ड किया वह गेंद देखने लायक थी.
दरअसल, कुलदीप की इस गेंद को मैच की सबसे खतरनाक गेंद भी कहा जा रहा है.
कीवी पारी के 10वें ओवर की आखिरी गेंद जो कुलदीप ने ऑफ स्टंप की लाइन पर फेंकी थी, वह गेंद टप्पा खाते ही बल्लेबाज के स्टंप के अंदर कोण बनाती हुई घुस गई. बल्लेबाज डेरिल मिशेल को खुद को संभालने का तनिक भी मौका नहीं मिला. मिशेल के विकेट को देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा कि अब कुलदीप किस तरह के गेंदबाज बन गए हैं.
डेरिल मिशेल जब बोल्ड हुए तो हैरान रह गए, उन्हें खुद को संभालने में थोड़ा वक्त भी लगा. दरअसल, बैटर को उम्मीद थी कि वो गेंद को संभाल लेंगे लेकिन इतना गेंद पिच पर टप्पा खाने के बाद टर्न करेगी, इसकी उम्मीद उन्हें नहीं थी. मैच में मिशेल (Daryl Mitchell) 8 रन ही बना सके.
How about that for a ball! 👍 👍@imkuldeep18 bowled an absolute beaut to dismiss Daryl Mitchell 👏 👏 #TeamIndia | #INDvNZ | @mastercardindia
— BCCI (@BCCI) January 29, 2023
Watch 🎥 🔽 pic.twitter.com/EpgXWYC2XE
दरअसल, पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 99 रन बनाए थे जिसके बाद भारत को लक्ष्य तक पहुंचने में 19.5 ओवर तक का समय लगा. भारत की ओऱ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह को 2 विकेट तो वहीं हार्दिक, वॉशिंगटन सुंदर, चहल, दीपक हूडा और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला.
ये भी पढ़े-
पठान में डेविड वॉर्नर ने शाहरूख खान को किया रिप्लेस, देखें मजेदार वीडियो
बाबर आजम और विराट कोहली में कौन है बेस्ट, अजहर ने बताया
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं