Heatwave Alert : उत्तर और मध्य भारत समेत देश के बड़े हिस्से में सूरज की तपिश अब जानलेवा होने लगी है. पारा 44-45 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू रहा है, जिसे देखते हुए राज्य सरकारों ने स्कूली बच्चों को हीटवेव की मार से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. कहीं स्कूलों का समय बदलकर सुबह का कर दिया गया है, तो कहीं समय से पहले गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं. आइए जानते हैं कौन-कौन से राज्यों ने स्कूल की टाइम बदल दी है या तो छुट्टियां कर दी हैं.
झारखंड: 21 अप्रैल से नया टाइम-टेबल लागू
झारखंड सरकार के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए आदेश जारी किया है. 21 अप्रैल 2026 से राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में नया समय लागू होगा. केजी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:00 से 11:30 बजे तक चलेंगी, जबकि कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 बजे तक होगी.यह व्यवस्था 21 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगी, जबकि शिक्षकों को दोपहर 1:00 बजे तक नॉन टीचिंग कामों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
#गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा स्कूलों के #समय_में_बदलाव का आदेश दिया गया है।
— DC Dhanbad (@dc_dhanbad) April 20, 2026
राज्य सरकार के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में नई समय-सारणी लागू करने का निर्देश दिया है। केजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं…
छत्तीसगढ़ में छुट्टियों का ऐलान, ओडिशा में स्कूल बंद
बढ़ती गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने सबसे बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश के सभी स्कूलों में 22 अप्रैल से 15 जून 2026 तक गर्मी की छुट्टियों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है.
प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 16, 2026
इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को पूर्व निर्धारित तिथि से पहले लागू करते हुए अब 20 अप्रैल से 15 जून तक घोषित किया है -…
वहीं, ओडिशा के कई जिलों में 21 अप्रैल तक स्कूलों को पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का हाल
मध्य प्रदेश के ग्वालियर और सतना समेत कई जिलों में स्कूलों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया है. दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय (सुबह 8 से दोपहर 2 बजे) को लेकर विवाद बना हुआ है. शिक्षक संगठन लगातार मांग कर रहे हैं कि बच्चों को लू से बचाने के लिए छुट्टी का समय दोपहर 12:30 बजे किया जाए.
केरल और तेलंगाना की अनोखी पहल
समर कैंप' या एक्स्ट्रा क्लास पर रोकवॉटर बेलतेलंगाना और उत्तराखंड ने अनोखी पहली की है. इन राज्यों में 'वॉटर बेल' की शुरुआत की गई है. दिन में 3-4 बार विशेष घंटी बजने पर बच्चों को अनिवार्य रूप से पानी पीना होगा. यही नहीं तेलंगाना में खुले मैदान में क्लास लेने पर भी पाबंदी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं