Arjun Tendulkar Video viral: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को वह पहचान अबतक नहीं मिल पाई है जिसके लिए वो कड़ी मेहनत कर रहे हैं. लेकिन इस आईपीएल में ऐसा लग रहा है कि अर्जुन को लगातार मौके मिलेंगे और वह खुद को साबित भी कर सकते हैं. इसका ताजा उदाहरण लखनऊ सुपर जायंट्स के इंट्रा स्कॉड मैच के दौरान देखने को मिला, जब उन्होंने अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान कर दिया. सोशल मीडिया पर उनकी कातिलाना गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) का हिस्सा हैं.
दरअसल, इंट्रा स्कॉड मैच के दौरान अर्जुन की गेंदबाजी के सामने बल्लेबाज परेशान नजर आए. अर्जुन की गेंदबाजी किसी भी वर्ल्ड क्लास गेंदबाज की तरह नजर आ रही थी. इंट्रा स्कॉड मैच में जिस तरह से अर्जुन ने गेंदबाज के तौर पर परफॉर्मेंस किया है, उससे कहीं न कहीं ये उम्मीद बंध गई है कि ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस सीजन में अर्जुन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करेगी.
Arjun Tendulkar is in the form of his life, no batsman is able to play him.
— Rupesh Kumar (@drona_17) March 24, 2026
3rd ball : Missed leg stump
4th ball : Catch dropped
5th ball : Catch dropped
Feel for Arjun Tendulkar 💔 pic.twitter.com/lFg83Ybg6F
बता दें कि अर्जुन को 2021 में पहली बार मुंबई इंडियंस से जुड़े और 2025 तक इसी टीम के साथ रहे. मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल रहने के बाद भी अर्जुन को ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला. ओवरऑल आईपीएल करियर में अर्जुन ने 5 मैच खेलकर 3 विकेट लिए हैं और 13 रन बनाए हैं, अब देखना है कि इस सीजन अर्जुन को मौका मिलता है या नहीं, वैसे भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर अश्विन ने अर्जुन को लेकर भविष्यवाणी की है और माना है कि अर्जुन इस बार भीर अनलकी रहेंगे और उन्हें मैच में उतरने का कम मौका मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं