Rashid Khan's no-look six: वर्तमान क्रिकेट में बल्लेबाज हेलीकॉप्टर शॉट मारकर गेंदबाज के होश लगातार उड़ा रहे हैं. लेकिन अब हेलीकॉप्टर शॉट के बाद नो- लुक सिक्स (no-look six) का चलन क्रिकेट में आ गया है. बल्लेबाज बिना देखे छक्के उड़ा रहे हैं, जिससे गेंदबाज काफी आहत हो जाते हैं. बता दें कि धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट (ms dhoni helicopter shot) के बाद अब राशिद खान ने नो- लुक सिक्स पर भी महारत हासिल कर ली है. दरअसल, आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में राशिद ने नो- लुक सिक्स लगाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वीडियो में राशिद जिस अंदाज में नो- लुक सिक्स लगाने में सफल हो गए हैं उसे देखकर यह लग रहा है कि उनके लिए बिना देखे छक्का लगाने बाएं हाथ का खेल है.
आरयलैंड के गेंदबांज मैकार्थी ने मिडिल लेग पर लो फुलटॉस गेंद फेंकी जिसे राशिद ने डीप बैकवर्ड स्क्ववॉयर लेग पर बिना देखे ही शॉट मारा जो सीधे छक्के के लिए चली गई. राशिद खान द्वारा मारे गए नो लुक सिक्स ने सोशल मीडिया पर महफिल लूट ली है. फैन्स इसपर लगातार कमेंट कर रहे हैं. राशिद ने जिस आसानी के साथ ऐसा छक्का लगाया है वह फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. बता दें कि दूसरे टी-20 मैच में अफगानिस्तान की टीम ने आयरलैंड को 10 रनों से हरा दिया था.
नो लुक सिक्स (Rashid Khan's no-look six video)
दरअसल, आयरलैंड के गेंदबाज मैकार्थी ने मिडिल लेग पर लो फुलटॉस गेंद फेंकी जिसे राशिद ने डीप बैकवर्ड स्क्ववॉयर लेग पर बिना देखे ही शॉट मारा जो सीधे छक्के के लिए चली गई.
मैच की बात करें तो पहले अफगानिस्तान ने बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकटे पर 152 रन बनाए जिसके बाद आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन की बना सकी. अफगानिस्तान की टीम यह मैच 10 रन से जीतने में सफल रही. गेंदबाजी में राशिद ने 4 विकेट भी लिए थे. बल्लेबाजी करते हुए राशिद ने 12 गेंद पर 25 रन बनाए थे जिसमें 3 चौके और एक छक्के शामिल थे.
अफगानिस्तान ने जीता टी-20 सीरीज
वहीं, तीसरे टी-20 मैच को भी अफगानिस्तान ने 57 रनों से जीतकर सीरीज अपने नाम कर लिया है. तीसरे टी-20 में अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए जिसके बाद आय़रलैंड केवल 98 रन ही बना सकी, अफगानिस्तान 57 रनों से मैच जीतने में सफल रहा था .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं