विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2024

Watch: विराट ही नहीं, गौतम गंभीर भी अंपायर से उलझ गए, इस फैसले ने किया केकेआर मेन्टॉर को खफा

Gautam Gambhir: केकेआर की फील्डिंग के दौरान 19वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ कि मेन्टॉर गंभीर और हेड कोच चंद्रकांत पंडित अंपायर से भिड़ गए

Watch:  विराट ही नहीं, गौतम गंभीर भी अंपायर से उलझ गए, इस फैसले ने किया केकेआर मेन्टॉर को खफा
Gautam Gamhir: गौतम गंभीर और फोर्थ अंपायर
नई दिल्ली:

Gautam Gamhir: जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs RCB) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बहुत ही रोमांचक मुकाबला हुआ. लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी सिर्फ एक रन से जीत से दूर रह गया. बहरहाल, मैच के रोमांच से इतर कई नजारे रहे, जो चर्चा का विषय रहे. जहां एक तरफ मैच खत्म होने के बाद भी विराट कोहली (Virat Kohli) की अंपायर से गरमा-गरम बहस चर्चा का विषय बनी रही, तो  मैच के दौरान केकेआर के मेन्टॉर गौतम गंभीर (Gautam Gamhir) भी डग आउट के पास चौथे अंपायर से उलझ गए.

केकेआर के लिए 'चक दे इंडिया' के 'कबीर खान ' बने शाहरुख खान, खिलाड़ियों में ऐसे हरा जीत का जज्बा

दरअसल हुआ यह कि पारी के 19वें ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 12 गेंदों पर 31 रन की दरकार थी. इस दौरान केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर डग आउट में बैठे अपनी टीम को निर्देश देते दिखाई पड़े. और इसके कुछ देर बाद ही गौतम गंभीर और हेड कोच चंद्रकांत पंडित किसी मुद्द परे चौथे अंपायर से भिड़ गए.  बाद में जब मुद्दा डिकोड हआ, तो पता चला कि केकेआर सुनील नरेन को रहमनुल्लाह गुरबाज से सबस्टीट्यूट फील्डर से बदलना चाहता था क्योंकि पिछले दो ओवरों से नरेन के पंजे में बहुत ही ज्यादा दर्द था, लेकिन अंपायर ने केकेआर की मांग को खारिज कर दिया था. नतीजा यह रहा कि गंभीर अंपायर से उलझ गए. नरेन की चोट की बात करें, तो नरेन केकेआर की बैटिंग के दौरान यश दयाल की गेंद पर चोटिल हो गए थे. 

मैच के बाद केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि आप इतनी भावनाओं से गुजरते हैं कि यह आपको शारीरिक और मानसिक रूप से खासा थका देता है. मैदान पर शांत रह पाना खासा मुश्किल है, लेकिन मैं खुश हूं. हम दो प्वाइंट लेने में सफल रहे और दिन की समाप्ति पर यही मायने रखता है. अय्यर बोले कि जब दबाव होता है, तो खासा मुश्किल होता है. ऐसे में हर खिलाड़ी को आगे बढ़कर बेहतर करना चाहिए और जिम्मेदारी लेनी चाहिए. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, Chandra Pandit, Kolkata Knight Riders, Royal Challengers Bengaluru, Indian Premier League 2024, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com