विज्ञापन

जैसे सचिन और द्रविड़ हैं....गौतम गंभीर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का कोच? वसीम जाफर ने लिया इस दिग्गज का नाम

Wasim Jaffer on Gautam Gambhir: गौतम गंभीर के बाद भारत का अगला कोच कौन होगा, इसको लेकर बहस तेज हो गई है. वहीं, अब पूर्व दिग्गज वसीम जाफर ने उस दिग्गज के बारे में बात की है जिसे भारत का अगला कोच बनना चाहिए. (Team India Next Coach)

जैसे सचिन और द्रविड़ हैं....गौतम गंभीर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का कोच? वसीम जाफर ने लिया इस दिग्गज का नाम
Gautam gambhir के बाद कौन होगा भारत का अगला कोच

Who will be Team India Next Coach : भारत के पूर्व दिग्गज वसीम जाफर ने उस दिग्गज के बारे में बात की है जिसे भारतीय टीम का अगला कोच होना चाहिए .बता दें कि कोच गौतम गंभीर की कोचिंग का आखिरी पड़ाव 2027 ODI World Cup तक है. हालांकि भविष्य में BCCI उनके अनुबंध को बढ़ाया जा सकता है. लेकिन हाल के समय में टीम इंडिया के खराब परफॉर्मेंस और खिलाड़ियों के चुनाव को लेकर काफी बवाल मचा है. वहीं, बीसीसीआई इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर भारत के खराब परफॉर्मेंस को लेकर रिव्यू करने वाला है. बीसीसीआई के इस रिव्यू में गंभीर के कोचिंग पर भी बहस होगी. ऐसे में यह देखना होगा कि बीसीसीआई गंभीर को लेकर क्या फैसला करता है. 

वहीं, दूसरी ओर वसीम जाफर ने माना है कि जब गंभीर कोचिंग पद से खुद को अलग करेंगे तो इस पद के लिए सच्चा हकदार और आदर्श हकदार वीवीएस  लक्ष्मण हैं.   अपने YouTube चैनल पर बात करते हुए वसीम जाफर ने कहा "इसमें कोई शक नहीं कि जब भी गंभीर हटेंगे, लक्ष्मण उनकी जगह ले सकते हैं. उन्होंने बहुत क्रिकेट खेला है और इन खिलाड़ियों के साथ काफी काम किया है. बीच-बीच में वह टीम के साथ दौरों पर भी जाते रहते हैं. उनके पास क्रिकेट की बेहतरीन समझ है और वह बहुत मिलनसार इंसान हैं, जो खिलाड़ियों के साथ आसानी से घुल-मिल जाते हैं. गंभीर के बाद वह एकदम सही विकल्प हो सकते हैं. फिलहाल मुझे कोई और नज़र नहीं आता."

Latest and Breaking News on NDTV

पूर्व दिग्गज ने आगे कहा, "उन्होंने काफी घरेलू क्रिकेट खेला है और अच्छा प्रदर्शन किया है. वह बहुत अच्छे और बेहद प्यारे इंसान हैं. आपको उनके बारे में किसी से भी कोई बुरी बात सुनने को नहीं मिलेगी, उनका व्यक्तित्व ही ऐसा है. सचिन और द्रविड़ अपनी जगह है, वैसे ही लक्ष्मण की भी अपनी जगह थी. वह भी एक शानदार खिलाड़ी थे. खासकर उनकी 281 रनों की पारी ने भारतीय क्रिकेट को बदल दिया था. "

ये भी पढ़ें-'उसे लगातार यही कहते हैं' ईशान किशन ने बताया वैभव सूर्यवंशी को कैसे प्रोटेक्ट करती है टीम इंडिया

ये भी पढ़ें-\ जिम्बाब्वे को धोते ही आईसीसी T20I टीम रैंकिंग में फिर से बॉस बना भारत, टॉप-5 में इन देशों का दबदबा

ये भी पढ़ें-\ अभिषेक पीछे, तिलक नंबर 1, पिछले 2 सालों में T20I में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, VVS Laxman, Wasim Jaffer, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com