काउंटी क्रिकेट में शिरकत करते हुए कुलदीप यादव जमकर अपनी चमक बिखेर रहे हैं. यहां वह यॉर्कशायर की टीम का हिस्सा हैं. जहां उन्होंने अपने पिछले मुकाबले में एसेक्स के खिलाफ दमदार गेंदबाजी करते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. मैच के दौरान का एक वीडियो उनका सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यहां उन्होंने जिस खूबसूरती के साथ विपक्षी टीम के बल्लेबाज जमान अख्तर को चकमा दिया. उसकी चारों तरफ सराहना हो रही है. वायरल हो रहे वीडियो में भारतीय स्पिनर ने पहले गेंद को ऑफ स्टंप से काफी बाहर टप्पा खिलाया. जिसे देख बल्लेबाज को लगा कि गेंद बाहर की दिशा में निकल जाएगी. जिसकी वजह से उन्होंने बल्ले को हवा में ही रखा. मगर ज्यों ही गेंद ने टप्पा खाने के बाद कांटा बदला. हर कोई हैरान रह गया. गेंद इतनी तेजी से अंदर की तरफ घूमी कि बल्लेबाज का काम तमाम हो गया. जिसके बाद उन्हें निराश कदमों के साथ पवेलियन का रास्ता देखना पड़ा. कुलदीप ने जमान को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.
मैच के बाद जमान अख्तर के विकेट पर कुलदीप यादव का रिएक्शन
मैच के बाद कुलदीप यादव ने अपने इस करिश्माई गेंद पर विचार भी साझा किया. उन्होंने यॉर्कशायर क्रिकेट टीवी को बताया कि विकेट लेने के लिए यह काफी अच्छा मैदान था. उन्होंने कहा, 'गेदबाजी करने के लिए काफी शानदार विकेट था. क्योंकि यहां आपको बहुत तेज गति से गेंदबाजी करने की जरूरत नहीं थी. पिच में पहले से ही काफी अच्छी खासी उछाल और रफ्तार मौजूद थी.'
Shane Warne smiling from the heavens 😍😍😍 pic.twitter.com/T1ATn9C033
— Froot Nation ™️ (@rs_3702) September 11, 2026
भारतीय टीम में नियमित रूप से जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं कुलदीप
कुलदीप यादव भारतीय टीम में नियमित रूप से जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. दरअसल, उन्हें सीरीज के लिए भारतीय बेड़े में तो जगह मिल रही है. मगर प्लेइंग इलेवन में वह जगह बनाने से चूक जा रहे हैं. यही वजह है कि वह अपनी गेंदबाजी में और धार लाने के लिए लगातार काउंटी क्रिकेट में जमकर पसीना बहा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- अशरफ को छोड़ा पीछे, स्टोक्स की बराबरी, साउथी के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी छूआ, रजाउल्लाह ने लगा दी रिकॉर्ड की बौछार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं