Wasim Akram on Pakistan Team: पाकिस्तान की हार के बाद अबतक पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज शांत नहीं है, स्विग ऑफ सुल्तान के नाम से विख्यात वसीम अकरम ने एक बार फिर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को फटकार लगाई है. खासकर अब वसीम ने पाकिस्तान के पुछल्ले खिलाड़ी उस्मान तारिक और अबरार अहमद को फटकार लगाई है. अकरम ने माना है कि इन खिलाड़ियों को ठीक से बल्ला पकड़ना नहीं आता है.
वसीम अकरम ने कहा, "आज कल टी-20 का दौड़ है. हम भारत से हारे हैं और काफी गलती की है लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों को बल्ला पकड़ने भी नहीं आता है. भारत के खिलाफ मैं मैच देख रहा था तो उस्मान तारिक और अबरार अहमद को बैटिंग करते हुए देखकर मुझे हंसी आई है. उन्हें तो ठीक से बल्ला पकड़ना नहीं आ रहा था. आड़ा तिरछा बल्ला पकड़ रहे थे. यह देखकर बुरा लग रहा था. उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि ट्रेन का दरवाजा बंद कर रहे थे. वैसी बैटिंग हो रही थी".
ये भी पढ़ें- गुरु गंभीर के कारण फॉर्म में वापसी कर सकते हैं अभिषेक शर्मा, जानिए कैसे
अकरम ने आगे कहा, "अब टीम में ऐसे गेंदबाज भी चाहिए जो कम से कम बल्ला पकड़ना जानते हैं अब नया दौर है. आपको बैटिंग करनी आनी चाहिए, आपको ये प्रैक्टिस करनी होती है. मैं खुद जब खेलता था तो नेट्स पर बैटिंग का अभ्यास किया करता था".
इसके अलावा वसीम अकरम ने कहा कि "पाकिस्तान टीम को खुद पर विश्वास करना चाहिए. तभी आप ऐसे टूर्नामेंट में आगे बढ़ सकते हो. वसीम अकरम ने कहा कि मैं चाहता हूं कि पाकिस्तानी खिलाड़ी बिना किसी दबाव के खेले, मैदान पर आपको देखकर लगना चाहिए कि आप मजा कर रहे हैं, मैदान पर 100 फीसदी दे और खुद पर विश्वास करना सीखें."
सुपर 8 में पाकिस्तान का शेड्यूल
- शनिवार, 21 फरवरी, पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैंड शाम 7 बजे – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
- मंगलवार, 24 फरवरी, इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान शाम 7 बजे – पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी
- शनिवार, 28 फरवरी, श्रीलंका बनाम पाकिस्तान शाम 7 बजे – पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं