India vs New Zealand 5th T20I LIVE Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी टी-20 मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा है. टॉस हारकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. भारत के अबतक दो विकेट गिरे हैं. संजू और अभिषेक आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं. आजके मैच में भारतीय प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए हैं. वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है. भारतीय इलेवन में वरुण और भुवी को मौका मिला है. अक्षर पटेल आजका मैच नहीं खेल रहे हैं. दूसरी ओर न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुए हैं. मैट फिशर की जगह ब्लेयर टिकर खेल रहे हैं. भारतीय टीम पहले ही सीरीज जीत चुकी है लेकिन अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड पर 4-1 से जीत हासिल करने की कोशिश करेगी. आजके मैच में भारतीय प्लेइंग 11 क्या होगी, इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है, आज. कीवी टीम अपनी लय बनाए रखने और एक और जीत हासिल करने की कोशिश करेगी, ताकि वे पूरे जोश के साथ आगामी वनडे सीरीज में प्रवेश कर सकें. (SCORECARD)
India vs New Zealand LIVE Score: 5th T20I Match Updates
भारत बनाम न्यूजीलैंड, 5th टी-20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें Live मुकाबला
भारतीय प्लेइंग 11
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती
न्यूजीलैंड प्लेइंग 11
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर
IND vs NZ 5th T20 Live Updates: ईशान और अय्यर से उम्मीद
ईशान और अय्यर अब क्रीज पर हैं और दोनों खराब गेंदों को सीमा रेखा के बाहर भेज रहे हैं. ईशान ने 2 चौके और 1 छक्के लगाकए हैं और वहीं, अय्यर दूसरे छोर से उनका बराबर साथ दे रहे हैं. पाचवें ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 16 रन बटोरे हैं.
भारत 37/2 (5 ओवर)
IND vs NZ 5th T20I: विकेट! संजू सैमसन भी आउट
4 रन बनाकर संजू सैमसन भी आउट हो चुके हैं. 19 रन पर भारत के 2 विकेट पवेलियन में हैं. अब क्रीज पर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर मौजूद हैं. सैमसन को एडम मिल्ने ने बड़ा शॉट मारने के चक्कर में फंसाकर पवेलियन भेजा है. एडम मिल्ने ने दोनों ओपनरों को आउट किया है.
भारत 21/2 (3.2 ओवर)
IND vs NZ 5th T20 Live Updates: ईशान किशन का छक्का
ईशान ने छक्का लगा दिया है. जैकब डफी की गेंद पर कट शॉट खेलकर ईशान ने एक बेहतरीन छक्का लगाया है.
भारत 13/1 (2.2 ओवर)
India vs New Zealand LIVE Score: विकेट! अभिषेक शर्मा सस्ते में आउट, भारत को लगा पहला झटका
भारत को दूसरे ओवर में तगड़ा झटका लगा है. अभिषेक शर्मा 1 रन बनाकर आउट हो चुके हैं. भारत को पहला झटका दूसरे ही ओवर में लगा है. एडम मिल्ने ने अभिषेक को पवेलियन की राह दिखाई है. अब क्रीज पर ईशान किशन आए हैं. संजू का साथ देने के लिए. दरअसल,अभिषेक शर्मा शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ ऑफ स्टंप पर, लांग ऑन पर छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन बल्ले के निचले हिस्से में लगकर हवा में उठ गई गेंद, मिडऑन पर एक आसान सा कैच मिचेल ने लपक कर भारत को पहला झटका दिया है.
भारत 2/1 (1.1 ओवर)
IND vs NZ 5th T20 Live Updates: भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारत की बैटिंग शुरू हो गई है. ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं. न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफ़ी ने गेंदबाजी की है. पहले ओवर में भारत ने 2 रन बनाए हैं.
आलोचकों पर भड़के गौतम गंभीर, दिया करारा जवाब
"सबसे पहली बात, मेरा काम सबको खुश करना नहीं है. मेरा काम सही फैसले लेना है, न कि ऐसे फैसले लेना जो सबको पसंद आएं. और मैं इसी काम के लिए यहां हूं, मुझे लगता है कि आज के दौर में, जब सोशल मीडिया और बाकी तमाम तरह की बातें हर तरफ होती हैं, तो ऐसे में 'लोकप्रिय' फैसले लेना बहुत आसान हो जाता है.
IND vs NZ Cricket LIVE Score: भारत ने 2 और न्यूजीलैंड ने किए 1 बदलाव
कीवी टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किए हैं. मैट फिशर की जगह ब्लेयर टिकर टीम में आए हैं. भारत ने अपनी टीम में 2 बदलाव किए हैं, भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवर्ती की टीम में वापसी हुई है. मयंक यादव और अक्षर पटेल को बाहर किया गया है.
IND vs NZ 5th T20 Live Updates: भारतीय 11 में दो बदलाव
भारतीय प्लेइंग 11
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती
न्यूजीलैंड प्लेइंग 11
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर
IND vs NZ 5th T20I: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत की इलेवन में दो बतलाव हुए हैं.
IND vs NZ 5th T20I: सेडन पार्क में फिर बरसेंगे रन?
सेडन पार्क में यहां 15वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा, खास बात यह है कि इनमें से 8 मुकाबलों में पहली पारी का स्कोर 180 या उससे अधिक रहा है. बल्लेबाजों के लिए मददगार माने जाने वाले इस मैदान पर एक बार फिर रन बरसने की उम्मीद है
IND vs NZ 5th T20I: ग्लेन फिलिप्स को रोकने की चुनौती
ग्लेन फिलिप्स ने चौथे मैच में शानदार तूफानी शतक जमाया था. इस सीरीज में फिलिप्स सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. आजके मैच में अगर फिलिप्स 56 रन बना पाने में सफल रहे तो पांच मैचों की बाइलिटरेल टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
IND vs NZ 5th T20I: टॉस रहेगा अहम
अब तक खेले गए चारों मुक़ाबलों में टॉस जीतना भी भारत के पक्ष में रहा है, ऐसे में आज देखना होगा कि क्या श्रेयस अय्यर टॉस जीतते हैं.
India vs New Zealand 5th T20I LIVE: हैमिल्टन की पिच क्या असर दिखाएगी
हैमिल्टन का मौसम ऑकलैंड के मुकाबले ठंडा है, यहां सुबह के समय तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, जबकि मैच के दौरान यह 12-15 डिग्री के आसपास रहता है. हालाँकि, हवा का खेल में कोई बड़ा असर पड़ने की संभावना नहीं है. सेडन पार्क आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल रहता है, इसलिए एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.
IND vs NZ 5th T20I: भुवनेश्वर कुमार का क्या होगा
भुवनेश्वर कुमार पहले तीन T20I मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए, जिसके चलते उन्हें चौथे मैच से बाहर कर दिया गया. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम मैनेजमेंट इस 'डेड-रबर' (बेअसर) मैच में इस अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ को फिर से टीम में शामिल करता है या नहीं.
India vs New Zealand LIVE Score: कुछ देर में टॉस
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पांचवां टी-20 मैच खेला जाने वाला है. सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी, क्या इस बल्लेबाज को आजके मैच में मौका मिलता है. भारतीय टीम पहले ही टी-20 सीरीज जीत चुकी है.